Skip to main content

अनारा दीदी का झमेल

एक अकेली औरत जंगल में पेड़ की पत्तियों को बहार करके इकट्ठा करती है और खैंची में भरती है। उसके बाद सिर पर उठाने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी खैंची इतनी गहरी और बड़ी होती है कि उठाना अकेले आदमी के लिए असम्भव है वह उन पत्तियों को घर इसलिए ले जाती है कि गाँव के लोग उसके यहाँ सुबह शाम दाना भुजाने के लिए आते हैं। चाहे दाने में खाने योग्य कोई भी अन्न हो सकता है। लोगों का दाना (चबैना) भूंजाना एक नित्य कर्म बन गया है। अगर आप भी उस गाँव मेत्र् पहुँचेंगे तो आप यही सोचेंगे कि लोग इतना सारा आनाज भुंजा के ले जाते हैं फिर तो ये लोग खाना नहीं खाते होंगे! लेकिन आप सही सोचेंगे। उस गाँव के लोग सुबह चबैना चबाने के बाद काम करने चले जाते हैं और दोपहर को जब आते हैं तो खाना खाते हैं।
मैं बात अनारा दीदी की कर रहा था जो सारे गाँव मे एक ही भरभुंजा हैं। वह एक औरत हैं जो सारे गाँव के लोगों को हर एक प्रकार के चबैने का स्वाद चखाती हैं और वह अपने लिए नहीं इतनी मेहनत करती हैं। वह तो विधवा हैं उसे 30-35 साल विधवा हुए हो गए हैं। वह जब अपनी दर्द भरी कहानी कहती हैं तो लोगों को जरूर आँसू गिर जातेहैं। लेकिन उस गाँव के लोगों के आँसू नहीं गिरते, क्योंकि उस गाँव में अधिकतर बेदर्दी लोग रहते हैं या जो शरीफ आदमी है वे डरते हैं या वे इस झमेले में नहीं पड़ना चाहते।
अनारा दीदी गयादीन की छोटी पुत्री थी। उसकी बड़ी बहन भी सीधे स्वभाव की हैं और ये लोग गाँव मे रहते थे और गरीब थे। पहले लड़कियों को पढ़ाया नहीं जाता था, जब अनारा की बड़ी बहन की शादी हुयी तो अनारा सिर्फ 7 साल की थी। दस साल की होते होते अनारा की भी शादी हो गयी, लेकिन शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। अनारा कुछ दिन के अन्दर विधवा हो गयी शायद वह अपनी ससुराल दुहलन बन के नहीं गयी थी या गयी भी थी तो एक बार ही गयी थी तब से वह अपने माँ-बाप के साथ रह उन्हीं का सहारा बन गयी। क्योंकि अनारा के कोई भाई नहीं था अनारा की जो बड़ी बहन है वह बहुत ही सीधे स्वभाव की है इसलिए वह भी अधिक दिन तक अपनी ससुराल मे नहीं रही। लेकिन अनारा का जीजा कुछ दिन तक अनारा के घर पर रहता था और आज अनारा की बड़ी बहन के दो लड़की एक लड़का है। एक लड़के और एक लड़की की शादी अनारा दीदी ने खुद अपनी कमायी से की। अनारा के जीजा का क्या लगा बस हजार दो हजार के बीच। आज अनारा जो कठिनाइयों का सामना कर रही है शायद यह दिन किसी औरत को देखने को न मिले। अनारा के बहन का लड़का शादी के बाद से अपने बाप के साथ रहता हैं और लड़की अपने ससुराल में। अब अनारा के सिर पर कई जिम्मेदारी हैं बहन की देख-रेख करना, नाते रिश्तेदारी में शादी ब्याह में जाना। अनेक काम जो आम लोगो को भी करने पड़ते हैं और जहाँ आदमी न हो, औरत को सब कुछ करना पड़े तो क्या गुजरती होगी उस औरत पर। यहाँ तक उस गाँव में ठाकुर ज्यादा हैं। वहाँ पर वे लोग सोचते हैं गरीब लोग गरीब ही रहे। आज भी उस गाँव के अन्दर ये नजारा देखा जा सकता है। अनारा का घर जहाँ है वहाँ दिवानी चल रही है और दुकान जहाँ है वहाँ भी दिवानी चल रही है। जब उसने घर बनवाने की योजना बनायी तो घर के बगल में जो ठकुर रहते हैं मना कर दिये कि घर नहीं बनाने दूँगा। आज तक उसके ईंटें सड़ रही हैं। फिर भी उस महान औरत की कहानी सुन कर मैंने भी सोचा और देखा भी इस गाँव के अन्दर कितना अन्याय हैं आज वह किन स्थितियों का सामना कर रही! धन्य है वह औरत जो दूसरों के लिए मरने के लिए भी तैयार हैं और धन्य है उस गाँव के लोग कि उसकी दुर्दशा देख रहे हैं समझ रहे हैं फिर भी कोई उसका साथ देने को तैयार नहीं हैं। क्यों इतना झमेल झेल रही वह तो अकेली हैं। वह सोचती होगी फिर भी वह हार नहीं मान रही, सारे झमेलों को हँसती हुयी सहती है। और अपना खैंची और खरहरा ले के रोज जंगल मे पत्तियों को बटोरने चल देती हैं। अनारा दीदी के अन्दर साहस है और वह निडर भी हैं। क्योंकि ठाकुरों से लोहा लेना सब की बस की बात नहीं। अगर वह दलित हैं तो बहुत ही मुशिकल है। उस गाँव के अन्दर कई समस्यायें हैं। जो लोग सुनते हैं अपने दांतो दले अँगुलियाँ जरूर दबाते हैं। लेकिन अनारा दीदी ने उन गाँव वालों में एक अलग पहचान बना रखी है। उसे पता है कि सत्य की हमेशा विजय होती है। वह एक दिन जरूर अपनी जमीन पर अपना घर बना लेंगी। वह कहती हैं अगर मै जमीन बेच कर कहीं और जाऊँगी तो इन लोगों के छाती पर पीपल जरूर जमा के जाऊँगी अर्थात वह जमीन किसी ऐसे इंसान को दे करके जायेगी जो उन लोगों के सामने घुटने न टेक सके। काश अनारा दीदी इसी गाँव में रहे और वह अपना सपनों का घर बना सक! मेरा भी दिल कहता है कि एक दिन जरूर हमारे गाँव से असभ्यता जरूर जायेगी ....!!

Comments

  1. आपने जिस तरह की घटना का जिक्र किया इसी तरह का जिक्र मुंशी प्रेमचंद जी की एक कहानी में भी हुआ है बहुत बढ़िया
    आपना नाम भी लिखें

    ReplyDelete
  2. सेन जी मै आप का आभारी हूँ, जो ऐसी कोई बात नहीं है, अगर आप हमें अपनी इ.मेल ईद देना फिर मै आप से बहुत ही बात करुगा जिससे आप बारे में ओउर मेरे बारे में.जान

    ReplyDelete
  3. ये घटना सत्य पर आधारित है,,शम्भू नाथ

    ReplyDelete
  4. सत्य पर आधारित घटना है जिसे आपने बड़ी ही खूबसूरती के साथ लिखा है

    ReplyDelete
  5. सोनिया जी शुक्रिया ,,

    ReplyDelete
  6. इस देश के अधिकांश गाँवों का सच यही है जिससे किसी नेता या किसी दल को मतलब नहीं है..अनारो तो शहरों में भी हैं पर उनकी घटती संख्या यह अशुभ संकेत कर रही है की उन्हें जीने ही नहीं न दिया जा रहा.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...