Skip to main content

अभिषेक आनंद की सराहनीय कविता-भोली माँ


कलम का सिपाही कविता प्रतियोगिता के अंतर्गत हम आज सम्मानीय श्रेणी के लिए जो कविता प्रकाशित कर रहे है उसे अपने अल्फाजों से सजाया है ''अभिषेक आनंद'' जी ने !अभिषेक जी बिहार के पटना से बास्ता रखते है ! आप लोग इनकी कविता पर अपनी राय जरुर दें!!

" भोली माँ "


कुछ भी नहीं समझती है माँ !
किवाड़ पर हलकी सी भी आहट हो तो
रात भर , अकेली , जागी रह जाती है ;
मुझे घर आने में थोडी देर हो ,
तो चलकर , मोड़ तक पहुँच आती है ;
कभी भूखे पेट जो , सो जाऊं ,
तो वो भी , कुछ खा नहीं पाती है ....
उसको समझाऊं कैसे !
अब मै बड़ा हो गया हूँ ,
रख सकता हूँ अपना ख़याल .
मगर ...
गोद से लेकर अबतक , पाला है जो उसने ,
अब भी मुझे बच्चा ही समझती है ;
मेरे लिए परेशान सी रहती है ;
...जो मै सोचता हूँ , वो शुकून से रहे ;
...जो मै दुआ करता हूँ , वो लम्बी उम्र जिए ;
...जो मै भी चाहता हूँ , वो भी पूरी नींद ले .
पर , कैसे समझाऊं उसे !!!
मेरे बारे में तो सोचती है
पर मेरे जैसा नहीं सोचती है माँ ...
बहुत भोली है ,
कुछ भी नहीं समझती है माँ !!


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. अभिषेक जी बधाई हो?
    अच्छी नज्म !!
    सहयोग के लिए शुक्रिया आगे भी इसी तरह के सहयोग की आशा !!

    ReplyDelete
  2. ise hi to ma kahte hain-----------aap ma ke dil ko nhi samajh sakte, bahut vishal hota hai aur kabhi itna sankuchit hota hai ki wahan apne bachche ke siwa aur kuch nhi dikhayi deta.
    sach ma bahut bholi hoti hai...............wo hamare jaisa nhi soch sakti kyunki wo ma hoti hai.

    ReplyDelete
  3. maa ke baare me jitna likha jaaaye kam hai .... badhai ho...



    arsh

    ReplyDelete
  4. wht ever we can know abt maa that will be very few... hw she manages to retain her hinger just to feed us....hw she manages to suppress her desires to fullfill that of ours...hw she covers us with her aanchal in sunlight and rain....hw she cut the roti in pieces to save our little fingers from being harmed....hw she manages to argue with others for us even we are wrong....hw she saves us with the anger of father.... hw she manages to give us money seceretly..... aur na janey kya kya..... ha ha ha... i am not a good poet.. he he he.... btw.. ur expression reminds me the song from taree jamee par... keep it up man..

    ReplyDelete
  5. kya bhavnaye hain aapki!!!waah waah hum to kayal ho gaye aapke

    ReplyDelete
  6. बहुत अच्छा अभिषेक जी, आपने यथार्थ को इतने कोमल शब्द दिये हैं की मन भावः विभोर हो गया प्रयास कीजिये अगर यही अभिव्यक्ति इसी गहराई के साथ छंद में आ जाए तो कमाल हो जायेगा ........ वैसे माँ पर लिखा हुआ मात्र कविता नहीं हो सकता ये तो पूजा की पंक्तियाँ हैं बहुत बहुत साधुवाद

    अरुण अद्भुत

    ReplyDelete
  7. BRILLIANT !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!


    I WAS GETTING THE SAME KIND OF FEELING WHILE READING UR POEM AS I WAS GETTING ON LISTENING TO THE TRACK "MAA" ( T Z P ).

    YOU'RE REALLY AMAZING TALENT.

    I JUST WISH THERE COMES A SONG BASED ON YOUR POEM

    ReplyDelete
  8. अभिषेक जी,
    आपकी रचना में माँ और पुत्र के बीच की संवेदना का बहुत मार्मिक चित्रण है | बहुत अच्छा लगा पढ़कर | माँ की ममता को समझना और उसे अभिव्यक्त करना, बहुत अच्छा लिखा है आपने |बधाई और शुभकामनायें |

    ReplyDelete
  9. superb,outstanding,mind blowing, fantastic,awesome,splendid,amazing

    ReplyDelete
  10. bahut mast abhishek ji

    maa ke baare main.... uske apaar hridya ke baare main aapke vichaaro se main 100% sahmat hoon.......

    shivam goyal

    ReplyDelete
  11. अभिषेक जी आपकी रचना ने बेहद प्रभावित किया
    बड़ी शालीनता के साथ आपने इसे प्रस्तुत किया !!

    ReplyDelete
  12. अभिषेक की अच्छी रचना
    बधाई हो

    ReplyDelete
  13. कमाल है! हमारा नाम भी एक है और सोच भी। अच्छा लिखा है हमनाम। मां की याद दिला दी

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...