Skip to main content

नहीं रहीं मशहूर ब्रिटिश अभिनेत्री जेड गुडी


लंदन। कैंसर से पीड़ित ब्रिटिश टेलीविजन अदाकारा जेड गुडी का निधन हो गया है। कैंसर से पीड़ित ब्रिटिश टेलीविजन अदाकारा जेड गुडी अपने जीवन का आखिरी 'मदर्स डे' देखने के लिए संघर्षरत थी। रविवार को दुनिया भर में 'मदर्स डे' मनाया जानेवाला था और गुडी आखिरी बार माताओं को समर्पित इस दिवस पर अपने बच्चों से शुभकामनाएं ग्रहण करने वाली थीं।


गुडी को उम्मीद थी कि अंतिम सांस गिन रहे होने के बावजूद वह अपने बच्चों-पांच साल के बॉबी और चार साल के फ्रेडी से मिल सकेंगी।


गुडी के एक मित्र ने बताया कि कोई नहीं चाहता कि गुडी इस हालत में अपने बच्चों से मिलें। वह पूरे हफ्ते बेहोश रहीं हैं और ऐसे में उन्हें आशा है कि उनके बच्चे 'मदर्स डे' के अवसर पर उनसे मिल सकेंगे।

इस बीच, गुडी के लिए एक बुरी खबर यह है कि उन्हें एसेक्स के बुकहर्स्ट में स्थित गिरजाघर के जिस कब्रगाह में दफनाया जाना था, उसे जगह की कमी के कारण फिलहाल बंद कर दिया गया है।


इस लिहाज से घर के नजदीक स्थित फूलों की खूशबू से भरपूर कब्रिस्तान में दफन होने की गुडी की इच्छा पूरी होती नहीं दिख रही।


गुडी के इस पसंदीदा कब्रिस्तान में जगह की कमी है। गुडी ने गिरजाघर के पादरी से कब्रिस्तान में एक भूखंड की मांग की थी, लेकिन उन्हें जवाब मिला कि कब्रिस्तान पहले से ही भरा हुआ है।


वेबसाइट अनानोवा डॉट कॉम से गुडी के जनसंपर्क अधिकारी मैक्स क्लिफोर्ड ने कहा कि दुर्भाग्यवश कब्रिस्तान भरा हुआ है, ऐसे में उन्हें वहां नहीं दफनाया जा सकता। हमारी कोशिश उसके नजदीक ही कहीं जगह तलाशने की है।


गुडी के पति जैक ट्वीड के परिवार वालों का उक्त गिरिजाघर से भावनात्मक लगाव है और यह परिवार गुडी दंपति का सबसे करीबी है। गर्भाशय कैंसर से ग्रसित गुडी अपने जीवन के अंतिम दिनों को घर में बिता रही थीं।


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. भगवान इनकी आत्मा को शान्ती दे।

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...