Skip to main content

बैगा समाज की अनूठी प्रथा, पंचायत तय करती है अच्छे कर्मो का फैसला


 

बिलासपुर. विशेष पिछड़ी जनजाति माने जाने वाले बैगा आदिवासियों में मनुष्य के कर्मो का जो महत्व है, वह शायद गांव और शहरों में भी नहीं है। बैगा आदिवासियों में सिर्फ उन्हीं लोगों को पितर माना जाता है, जिन्होंने जीवित रहते हुए अच्छे कर्म किए हों। ऐसा भी नहीं है कि संबंधित परिवार ही अच्छे कर्मो की तस्दीक करे। यह फैसला बैगा पंचायत पर छोड़ा जाता है। किसी की मृत्यु के तत्काल बाद पंचायत तय करती है कि उसे पितरों में शामिल किया जाए या नहीं।
बैगा आदिवासियों में सदियों से मृतक संस्कारों को लेकर कई अलग और अनूठी मान्यताएं प्रचलित हैं। बैगा परिवार में जब भी किसी सदस्य की मृत्यु होती है, तब उसे अन्य समाज की तरह श्मशानघाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाता है। इसी समय परिजनों व समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में पंचायत बैठती है। इसमें मृत व्यक्ति के अच्छे कर्मो को लेकर लोगों से राय ली जाती है।
इसके बाद आगामी वर्ष में उसे पितृ पक्ष में पितरों में शामिल करने को लेकर निर्णय लिया जाता है। कई बार यह निर्णय मृतक के परिजन को अच्छा भी नहीं लगता, लेकिन पंचायत व समाज के निर्णय को उसे स्वीकार करना पड़ता है, क्योंकि बैगाओं में व्यक्ति से कहीं अधिक महत्व समाज का होता है। लोरमी इलाके के मंजूरहा गांव की फगनी बैगा ने माना कि उनके समाज की ऐसी परंपराओं के कारण ही पहचान है। समाज के हर फैसले को सभी स्वीकारते हैं।
अन्य समाज से महिलाओं को कहीं अधिक अधिकार प्राप्त है। इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है और लोग अपने मृत माता-पिता, भाई, दादा-दादी को पितरों में शामिल कर रहे हैं। परिवार की मृत महिलाओं को नवमीं को पितर में शामिल करने की परंपरा है। पुरुषों को उसी तिथि में पितरों में शामिल करते हुए पिंडदान किया जाता है, जिस दिन उनकी मृत्यु हुई होती है। बैगा भी अपने मृत परिजनों को पितर में शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं, जिन्हें लेकर सकारात्मक निर्णय लिया गया है।
समय के साथ बैगाओं की परंपराओं में कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं। मसलन, अब दफन करने के बजाय मृत देह को आग को समर्पित कर दिया जाता है, लेकिन मृतकों को पितरों में मिलाने की परंपरा अभी तक कायम है। बैगा पितरों को देवता मानते हैं।
उनकी मान्यता है कि बच्चों की रक्षा का जिम्मा उन पर ही है। उनके नाराज होने पर बच्चों का स्वास्थ्य खराब होता है। अगर पितर परिवार पर कृपा न करें तो मुश्किलें घेर लेती हैं। पितृ पक्ष में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही जीवन र्पयत उनकी आराधना का विधान है।

Comments

  1. दोस्त यदि आपने स्टोरी के साथ इसे लिखने वाले का नाम भी प्रकाशित किया हुआ तो बेहतर था,लेकिन कोई बात नहीं...ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है.सुनील शर्मा,बिलासपुर

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...