Skip to main content

परपेंडीकूलर मासूम है,घातक है।

किसी ने कहा था की गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 में परपेंडीकूलर की कोई जरुरत नहीं थी लेकिन मुझे यह किरदार सबसे ख़ास लगा,मुझे याद नहीं आता जब कोई इतनी मासूमियत से इतना खतरनाक साबित हुआ हो।जो इतनी मासूमियत बताता हो की उसके बड़े भाई का नाम फैसल खान है वो दूकान लूटने आया है। इसलिए घर आते आते यह किरदार कुछ ख़ास बनकर याद रह गया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी,पहले पहल जितने आशिक मिजाज नजर आते है,समय निकलते निकलते उतने ही घातक होते जाते है,और बासेपुर की कहानी जिस तरह से सरदार खान और रामाधीर सिंह की लड़ाई की भूमि ना रहते,ऐसे लोगों की कहानी बन जाती है जो फैज़ल की तरह बासेपुर का सरताज बनना चाहते है। 

गैंग्स ऑफ वासेपुर-1 और गैंग्स ऑफ वासेपुर-2  दोनों देखते समय मन में यह सवाल जरुर कौंधता रहा की यशपाल शर्मा जैसे अभिनेता के लिए गैंग्स ऑफ वासेपुर में क्या कोई मजबूत रोल नहीं था ? यशपाल जी की महानता मुझे उस रोल में नजर आयी,जहा मेरे हिसाब से उन्हें बिलकुल भी नहीं होना चाहिए था। 

पीयूष मिश्रा जी के बिना भी काम लिया जा सकता था लेकिन उन्हें फिल्म में खुद के बुजुर्गों की तरह रखा जाना भी जरुरी था क्योंकि अनुराग कश्यप की कोशिश हमेशा यह होती है की वो पीयूष मिश्रा जी को कैसे ना कैसे खुद में जोड़ें रखें। पीयूष मिश्रा जी की आवाज़ हमें एक बार फिर ''आरंभ है प्रचंड '' की याद दिला देती है हालाँकि इस फिल्म के संगीत के मिजाज गुलाल से बिल्कुल जुदा है। 

तिग्मांशु धूलिया,पहले पहल मुझे पहचान में नहीं आये थे। स्क्रीन पर जो था वो कोई मंझा हुआ अभिनेता था और मैं जिस तिग्मांशु को जानता था वो एक निर्देशक है जिसकी पहचान मेरी नजरों में पान सिंह तोमर और साहब बीवी और गैंगस्टर से मजबूत हुई उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर के दोनों भागों को बहुत अच्छी तरह से बाँधा रखा,वो एक बहुत अच्छे निर्देशक के साथ साथ एक बहुत अच्छे अभिनेता भी साबित हुए है  

डेफिनेट फिल्म का एक मजबूत स्तंभ रहें,निर्णायक रहें शायद अनुराग कश्यप ने उन्हें पहले ही भांप लिया होगा वरना कोई भी इस निर्णायक किरदार के लिए एक मंझा हुआ अभिनेता लाने की जुगत में रहता, डेफिनेट अनुराग के विश्वास पर कायम रहे      

जाते जाते अनुराग कश्यप के लिए अभिनव कश्यप की बात दोहराना चाहूँगा की वाइलेंस को अब शायद थोडा कम करना ही पड़ेगा,कहानी के हिसाब से गैंग्स ऑफ वासेपुर में यह जरुरी था लेकिन अब इंतज़ार है अनुराग कश्यप की दिल पर लगने वाली कहानी कारात से अब तक गोलियों की आवाज़ कानो में गूँज रही है और जब यह आवाज़ कम होने की कोशिश करती हैटेलीविजन पर गैंग्स ऑफ वासेपुर की मची धूम उस आवाज़ में जान लौटा देती है,अनुराग कश्यप को गैंग्स ऑफ वासेपुर की सफलता की हार्दिक बधाई। अनुराग से ना जाने कितनों ने मेरी तरह सार्थक सिनेमा देखना सीखा है  



संजय सेन सागर हिन्दुस्तान का दर्द ब्लॉग के मोडरेटर है एम.बी.ए.के स्टुडेंट है,साथ साथ फिल्म लेखन में प्रयासरत है mr.sanjaysagar@gmail.com या 09907048438 पर संपर्क किया जा सकता है      


  









Comments

  1. बेहतरीन समीक्षा !
    हर किरदार अपने साथ न्याय करता दिखा ...
    परपेंडीकुलर, डेफीनीट और फैजल खान सारे सही रहे ..

    ReplyDelete
  2. bahut hi accha bahut acche tarike se aapne sabhi ke bare main raay rakhi sammeksha bahut nispaksh hai

    great work

    ReplyDelete
  3. शुक्रिया विकास जी..!!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...