Skip to main content

सिनेमा के सौ बरस पर बहसतलब, 23-24 को दिल्‍ली पधारें।


तीन साल पहले सिनेमा पर बहसतलब का सिलसिला शुरू हुआ था। फिल्‍म महोत्‍सवों की समृद्ध परंपरा के बीच सिर्फ बातचीत का एक आयोजन करने का विचार इसलिए भी आया था, क्‍योंकि सिनेमा देखना पहले की तुलना में अब बहुत आसान हो गया है। अब कोई भी फिल्‍म ऐसी एक्‍सक्‍लूसिव नहीं रह जाती है, जैसे पहले हुआ करती थी। इसलिए फिल्‍म महोत्‍सवों का पहले जितना क्रेज था, अब उतना नहीं है। कम से कम भारत में तो नहीं है। हमारी समझ थी कि जो सिनेमा बनाते हैं, उन्‍हें अपने सिनेमा और सिनेमा के अलावा अपने समय की दूसरी गतिविधियों के बारे में बातचीत करनी चाहिए।
फिल्‍मकारों का एक तेज-तर्रार समूह बहसतलब को समर्थन देने की मुद्रा में आ गया। अनुराग कश्‍यप, डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी और मनोज बाजपेयी एक तरह से संरक्षक की भूमिका में आ गये और जब भी मौका मिला, अपना कीमती समय बहसतलब के बारे में सोचने और बहसतलब के आयोजनों को संभव बनाने में लगाते रहे। पटना के आयोजन में पैसा जुटाने के लिए मनोज वाजपेयी ने एक जूते की दुकान के फीते काटे, एक होटल में जाकर शाम का खाना खाया और एक टेलीकॉम कंपनी के उपभोक्‍ताओं से एक घंटे तक बातचीत की। डॉक्‍ट साहब किसी न किसी बहाने बुलाते रहे और जेब में पैसे ठूंसते रहे कि उत्‍साह को हमेशा जिंदाबाद रहना चाहिए। अनुराग ने हर साल के चार बेशकीमती दिन मोहल्‍ला लाइव को डोनेट करने का वादा किया। हंसल मेहता जैसे जहीन फिल्‍मकार ने ट्वीट किया कि बहसतलब जैसे आयोजनों की बहुत जरूरत है।
लिहाजा सिनेमा के सौ साल पर हमने सोचा कि एक जोरदार बहसतलब करते हैं। इस बहसतलब को करने उत्‍साह तब और बढ़ गया, जब हमारे गार्जियन सरीखे हरिवंश चतुर्वेदी ने शुरुआती तैयारियों का सारा भार उठा लिया। जो जमीन उन्‍होंने तैयार करके दी, उसी पर आज हम ये बहसतलब कर पा रहे हैं। हरिवंश जी बिरला इंस्‍टीच्‍यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्‍नॉलॉजी के डायरेक्‍टर हैं।
ऊपर इनविटेशन कार्ड हमने चिपका दिया है। सबके घर पर आकर देना तो संभव नहीं, कृपया इसे ही न्‍यौता मान लें। इनविटेशन कार्ड में कुछ वक्‍ताओं और मॉडरेटर के नाम रह गये हैं, लेकिन वे सब अपने हैं और हमारी मजबूरी समझ सकते हैं। क्‍यों मिहिर पंड्या, प्रकाश के रे, रामकुमार सिंह, अनुराग आर्या, चंदन श्रीवास्‍तव, दिनेश श्रीनेत, हेमंत कुमार गाबा, शीलादित्‍य बोरा…?
इस बार कई सेशन हैं, जिनमें गांव, गीत, साहित्‍य, इतिहास से लेकर हम सिनेमा के अगले सौ साल के एजेंडे पर बात करना चाहते हैं। ये सारे विषय बहुत सोच समझ कर हमने तय किये हैं। मसलन हिंदी सिनेमा गांवों की कहानी क्‍यों नहीं कहता। यह विचार इफको के कुछ साथियों के साथ बात करते हुए आया। मुल्‍क की सत्तर-अस्‍सी फीसदी आबादी जहां रहती है, क्‍या वहां सब कुछ सामान्‍य है? क्‍या वहां कोई उतार-चढ़ाव नहीं है, जो कहानी में ढल सके? या ऐसी क्‍या बात है, जो हमारे फिल्‍मकारों को गांवों की कहानी कहने से रोकता है?
इसी तरह एक सत्र हिंदी सिनेमा और बहुजन वाला है। फॉरवार्ड प्रेस के संपादक द्वय प्रमोद रंजन और आयवन कॉस्‍का से बात करते हुए इस विषय का खयाल आया। साहित्‍य और राजनीति में बहुजन धारा ने अपनी जगह बना ली है और यकीनन मुख्‍यधारा की जगह ले ली है। लेकिन सिनेमा अभी भी बहुजन को स्‍वायत्त और स्‍वतंत्र तरीके से नहीं रच पा रहा। अभी भी दलित या ओबीसी नाटकीय तरीके से सिनेमा में जगह पाते हैं। तो क्‍या आने वाले समय में सिनेमा के भीतर भी कोई बहुजन हस्‍तक्षेप संभव है? और क्‍या वह हस्‍तक्षेप सिनेमा की मौजूदा मुख्‍यधारा को खारिज करते हुए होगा?
गीतकारों के साथ बहसतलब करने का विचार सबसे पहले नम्रता जोशी के मन में आया और मशहूर गीत-संगीत समीक्षक पवन झा को इस सत्र की रचना-संरचना तय करने की जिम्‍मेदारी देने की बात सोची गयी। लेकिन अफसोस कि इस बार दोनों ही अपनी जरूरी घरेलू मशरूफियत में कैद हैं। संभवत: इरशाद कामिल भी इस सत्र में शामिल हों।
इंट्री फ्री है। लेकिन आप चाहें, तो बहसतलब जैसे आयोजनों की निरंतरता के लिए मोहल्‍ला लाइव के एकाउंट में यथासंभव राशि जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन राशि जमा करने के लिए जरूरी डीटेल ये रहा…
A/c Name : Mohalla Live
A/c No. : 158711100000502
IFC Code ANDB0001587
MICR Code 110011040
Bank Name & Address : Andhra Bank
1587-Shalimar Garden Branch: S C – 47, C – Block
Shalimar Garden, EXT 2, Sahibabad, Ghaziabad 201005
♦ अविनाश

Comments

Popular posts from this blog

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...