Skip to main content

विवाद : 205 करोड़ की प्रतिभा यात्रा ।


राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की विभिन्न विदेशी यात्राओं पर 205 करोड़ रुपए का खर्च आया। यही नहीं, उन्होंने इस मामले में अपने सभी पूर्ववर्तियों को पीछे छोड़ दिया है। प्रतिभा पाटील जुलाई, 2007 में देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। तब से वह 12 विदेशी यात्रा कर चुकी हैं। वह चार महादेशों में 22 देशों की यात्रा पर गई हैं। उनके कार्यकाल में चार माह बाकी हैं और उनका दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है।

सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदनों पर मिली जानकारी के अनुसार, पाटील के विदेश दौरे में एयर इंडिया के विमानों के इस्तेमाल पर 169 करोड़ का खर्च आया। उन्होंने यात्रा के लिए अक्सर चार्टर्ड विमान बोइंग 747...400 का इस्तेमाल किया। उनकी यात्राओं में उनके परिवार के सदस्य भी होते थे। भूटान की यात्रा के लिए छोटे जेट का इस्तेमाल किया गया था। विदेश मंत्रालय ने यात्राओं पर 36 करोड़ व्यय किए। खर्च ठहरने, स्थानीय यात्रा, दैनिक भत्ता और अन्य पर किया गया। आरटीआई आवेदन तीन साल में दाखिल किए गए।

राष्ट्रपति द्बारा चार्टर्ड विमानों के उपयोग के लिए रक्षा मंत्रालय एयर इंडिया को भुगतान करता है। मंत्रालय आरटीआई आवेदनों पर सूचना देने के प्रति बहुत उत्साहित नहीं था। रक्षा मंत्रालय ने 169 करोड़ रुपए के बिल पर करीब 153 करोड़ रु पए का भुगतान किया और अभी करीब 16 करोड़ रुपए बकाया हैं।




Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...