Skip to main content

भंवरी देवी के भंवर ने आखिर राजस्थान की राजनीति और पत्रकारों को नंगा कर ही दिया


भंवरी देवी के भंवर ने आखिर राजस्थान की राजनीति और पत्रकारों को नंगा कर ही दिया ..इतना ही नहीं इस भंवर ने जाट सभा का एक नया चेहरा चोरी और सीना जोरी वाला उजागर कर दिया है ............. कहने को तो बात आम है एक नर्स के साथ एक नेता जी के अवेध रिश्ते कायम होते है नेता जी मंत्री बनते है और फिर नेता जी इस प्रेमिका को सेक्स बम बनाकर सभी को परोसना चाहते है .....खुबसूरत सी दिखने वाली एक तुच्छ महिला जब उब जाती है तो फिर वोह इन मंत्री जी की सीडी बनाती है और इस मामले में मंत्री जी को ब्लेकमेल करने के लियें सीडी मुख्यमंत्री जी को देकर आती है राजस्थान के मुख्यमंत्री जी सी डी का सच देखते है मंत्री को मामला सेटलमेंट करने की हिदायत देते है यानी उनकी निगाह में अय्याश मंत्री को हटाने का मन नहीं था और वोह किसी महिला अस्मत का कोई मोल नहीं समझते थे ..बस मामला भड़क गया भंवरी देवी और उसके साथियों ने सी डी का सच अख़बारों और मिडिया चेनलों में पहुंचाया अख़बार तो अखबार है और चेनलों का सच सभी जान गये है इस सीडी को प्रकाशित कर अय्याश मंत्री को सजा दिलवाने की जगह उन्हें बचाया जाता रहा और एक नंगा सच अपने दफ्तर में इन मिडिया वालों ने छुपा कर रखा आप अंदाजा लगा सकते है ऐसी ना जाने कितने लोगों की अय्याशियाँ और बेईमानियाँ इन मिडिया कर्मियों ने अपने दफ्तरों में छुपा कर रखे होंगे .अब जब भंवरी गायब हुई तब भी अख़बार वाले और मिडिया कर्मी सच जानकर चुप रहे सरकार जो न्याय दिलवाती है वोह इस सच को जानकार भी नोटंकी करती रही अदालतों ने सरकार को लताड़ा लेकिन सरकार ने सी बी आई को जान्च देकर अपना पल्लू झाड लिया ..अब एक मिडिया कर्मी जिसे सीडी मिली जब उसने भन्दा फोड़ किया तो सरकार और विपक्ष जो इस मुद्दे पर खामोश थे बोलने लगे भाजपा की वसुंधरा और दुसरे नेता जिनके पास यह सीडी थी वोह भी इसे छुपाये बेठे थे बस सीडी को मिडिया चेनल ने चलाया और पता चला के सोदेबाज़ नेताओं और मिडिया दलालों के पेरों तले ज़मीं खिसक गयी सी बी आई को मजबूरी में सी डी के लियें इंकार के बाद स्वीकारोक्ति देना पढ़ी .इधर जाट समाज से ऐसे अय्याश नेता को निकलने के स्थान पर सभी जाट समुदाय के लोग इक्खत्ते होते है और मंत्री महिपाल मदेरणा को दूध का साबित करते है कोंग्रेस और भाजपा के नेता एक ही मंच पर जाकर चोरी और सीना जोरी की तर्ज़ पर सेक्सी मंत्री को बचाने की बात करते है इस कहानी ने देश के सामने राजस्थान और राजस्थान की राजनीति पक्ष विपक्ष और पत्रकारिता का सर शर्म से झुका दिया है वहीं यह साबित कर दिया है के जाती समाज की पंचायते गरीबों के साथ नहीं न्याय के साथ नहीं अमीर और प्रभावशाली लोगों की बंधक गुलाम है .....अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...