Skip to main content

ब्रिज के ऊपर सौदा और नीचे अंधेरे में कामलीला



 
सूरतःयहां के सरदार ब्रिज जैसे महत्वपूर्ण जगह पर बिंदास सेक्सरैकेट का धंधा फल-फूल रहा है। डीबी गोल्ड ने एक स्टिंग ऑपरेशन करके यह खुलासा किया कि किस तरह ब्रिज पर खड़ी कॉलगर्ल और दलाल नियम-कानून को धता बताकर ग्राहकों से सौदे को अमली-जामा पहनाते हैं। ग्राहक बिना किसी डर के ब्रिज पर न सिर्फ भाव-ताव करता है, उसके बाद ब्रिज के नीचे अंधेरे में कामलीला...।
सबसे बड़ी बात इस ब्रिज से आने-जाने वाली सभ्य घरों की महिलाओं को भी कई बार ग्राहकों के गंदे जुबान से होकर गुजरना पड़ता है, इसके लिए स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस में शिकायत भी की लेकिन सेक्स रैकेट के खिलाफ कोई कुछ न कर सका। इस पूरे प्रकरण में उमरा पुलिस सिर्फ तमाशबीन का रोल अदा कर रही है।
कहां चलता है रैकेट?
कई सालों से शहर के मजुरागेट के पास सरेआम वेश्यालय चल रहा है। लेकिन अब दो महीने से ग्राहक सरदार ब्रिज पर कॉलगर्ल की तलाश में इधर-उधर भटकते हुए दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि मजुरागेट के साथ ब्रिज पर भी कॉलगर्ल का सौदा होता है।
कौन है सूत्रधार
मजुरागेट और सरदार ब्रिज के नीचे दो पुरुष और लगभग चार महिला दलाल यह सेक्स रैकेट चलाती हैं। इतना ही नहीं ये दलाल कॉलगर्ल दिलाने के बाद ग्राहकों से भी पैसा लेते हैं।
कुछ इस तरह से चलता है रैकेट
कॉलगर्ल और दलाल ब्रिज के ऊपर ग्राहकों की तलाश में चहलकदमी करते रहते हैं। ग्राहकों में अमीर घर के लड़कों के साथ-साथ कामधंधा करने वाले लोग भी शामिल हैं। दलाल कॉलगर्ल दिलवाते हैं। इसके बाद ग्राहक कॉलगर्ल को लेकर ब्रिज के नीचे जाता है जहां अंधेरे में सबकुछ होता है।
इस प्रकार पहुंची टीम
स्थानीय लोगों की शिकायत पर डीबीगोल्ड की टीम मजुरागेट के पास पहुंची। यहां ग्राहक बनकर एक पत्रकार ने कॉलगर्ल के साथ बातचीत की। लड़की ने पत्रकार से एक हजार रु. की मांग की। जब पत्रकार ने जगह के बारे में पूछा तो लड़की ने कहा, अगर तुम्हारे पास कोई जगह हो तो वहां ले चलो, नहीं तो सरदार ब्रिज के नीचे हम चल सकते हैं। उसके बाद पत्रकार सौदा रद्द कर सरदार ब्रिज के नीचे पहुंचा गया, जहां के दृश्य देख वह पूरी तरह से स्तब्ध रह गया। यहां पर खुलेआम कामलीला का खेल चल रहा था।
उमरा पुलिस दोषी
सरदार ब्रिज जैसे खुले जगह पर सेक्स रैकेट का घिनौना खेल खेला जा रहा है और पुलिस को कुछ पता नहीं, ऐसा हो नहीं सकता। इस बाबत उमरा पुलिस में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
अब हम सब ठीक कर देंगे...
''ब्रिज के ऊपर और नीचे चल रहे गेम को जल्द से जल्द डिस्पोज कर दिया जाएगा। अभी तक यहां पर चल रहे गंदे काम की जानकारी हमें नहीं थी लेकिन अब हम पूरी सतर्कता के साथ जांच पड़ताल करेंगे।'' - राघवेन्द्र वत्स, डीसीपी-जोन-3

आपकी राय
क्या इतना बड़ा खेल बिना पुलिस के सहयोग के हो पाना संभव है? क्या आपको नहीं लगता ऐसी मामलों में पुलिस चंद पैसों से बिक जाती है? नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय दुनियाभर के पाठकों संग शेयर कीजिए...

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...