Skip to main content

हर पल टूटता-बिखरता पाकिस्तान


किसी भी देश के इतिहास में कुछ ऐसे पल आते हैं, जो निर्णायक होते हैं और उसकी किस्मत तय करते हैं। पाकिस्तान इस वक्त ऐसे ही दौर से गुजर रहा है। संकट के साये वैसे तो काफी दिनों से बढ़ रहे थे। साये जब छोटे होते हैं, तो मुंह चिढ़ाते हैं, लेकिन जब अपने कद से बड़े हो जाते हैं, तो डराने लगते हैं। पाकिस्तान में साये अब डराने लगे हैं। जेहादी आतंकवाद का खतरा अब पाकिस्तान के वजूद को खत्म करने पर आमादा है। जेहाद पाकिस्तान के लिए नया नहीं है। जनरल जिया उल हक के पहले से ही इसकी जमीन पाकिस्तान में पुख्ता थी। लेकिन जिया के सरकारी संरक्षण ने इसको नई जिंदगी दी। जिया के जमाने में इस्लामीकरण सरकार की राष्ट्रीय नीति हो गई। यह मामूली इस्लामीकरण नहीं था। जिया इसको समझते थे या नहीं, लेकिन सऊदी अरब से जो पैसा आया और उससे जिस तरह के मदरसे बने और उनमें जो पढ़ाई हुई, वह बेहद खतरनाक थी। सिर्फ पाकिस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए। जिया उल हक की नीतियों की वजह से ही पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने मदरसों के जरिये अपनी जबर्दस्त पैठ बनाई।

चार्ल्स एलेन अपनी किताब गॉड्स टेररिस्ट्स में लिखते हैं कि भारत के विभाजन यानी 1947 में पाकिस्तान की स्थापना के समय वहां तकरीबन 200 मदरसे थे। 1972 में इन मदरसों की संख्या बढ़कर 893 हो गई। वर्ष 2002 में जो आंकड़े आए, वे तो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी हैं और मौजूदा जेहादी आतंकवाद की ताकत का अंदाजा इससे लग जाता है। 2002 में पाकिस्तान के मजहबी मामलों के मंत्री के मुताबिक, वहां मदरसों की संख्या दस हजार के पार निकल गई।

इन तमाम मदरसों में तकरीबन साढ़े सतरह लाख छात्रों ने पढ़ाई की। एलन का मानना है कि साल 1980 के दशक में अफगानिस्तान में सोवियत रूस के आगमन के साथ ही सऊदी अरब ने इन मदरसों के प्रसार में पानी की तरह पैसा बहाया। इन मदरसों में सऊदी अरब के प्रभाव में कट्टरपंथी विचारों वाले जेहाद की पढ़ाई पर जोर दिया गया। कहने की जरूरत नहीं कि ये मदरसे धीरे-धीरे जेहाद की फैक्टरी बन गए। और यह सब कुछ हुआ वर्ष 1980 में अफगानिस्तान में सोवियत रूस की सेना के खिलाफ जेहाद छेड़ने के नाम पर। एक अध्ययन के मुताबिक, वर्ष 1979 से लेकर अब तक जेहाद की आड़ में सऊदी अरब ने 79 अरब डॉलर खर्च किए। इसका काफी बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के इन दस हजार मदरसों को मिला। इनसे वहां बड़ी संख्या में जेहाद फैलाने के लिए सेमिनार कराए गए।

दरअसल, इस्लाम की सबसे कट्टरपंथी धारा वहाबिज्म को माना जाता है। 1702 में पैदा हुए मोहम्मद बिन अब्द अल वहाब के नाम पर इस स्कूल को वहाबी स्कूल नाम दिया गया। यह स्कूल कुरान की सबसे कट्टर व्याख्या के लिए जाना जाता है। यह कुरान और सिर्फ कुरान को ही मानता है और इसकी व्याख्या में किसी भी तरह का विचलन उसे मंजूर नहीं है। वह किसी भी 'फॉर्म' और किसी भी तरह के 'पॉलीथीज्म' को नहीं स्वीकार करता। उसकी समझ में जो व्यक्ति इसके 'मोनोथीज्म' से जरा भी अलग हटता है, वह इस्लाम का दुश्मन है, यानी इस्लाम को नहीं मानने वाला है, काफिर है।

इस स्कूल की नजर में इस्लाम और इस्लामी कौम की रक्षा करना ही जेहाद है। दरअसल, इस स्कूल के संस्थापक अल वहाब इस्लाम की सबसे कथित कट्टरपंथी और सबसे कम लोकप्रिय व्याख्या करने वाले हनबली स्कूल के समर्थक इब्न तयमिय्या से खासा प्रभावित थे। इब्न तयमिय्या ने जेहाद की नई परिभाषा दी। उनका कहना था कि जेहाद इस्लाम के रास्ते में आने वाली दुश्वारियों के खिलाफ एक सतत संघर्ष है। जेहाद इस्लाम को नहीं मानने वालों या इसके खिलाफ जाने वालों के खिलाफ एक जंग है। इब्न तयमिय्या का मानना था कि इंसान के तौर पर जेहाद सबसे बेहतरीन काम है। सच्चे मुसलमान के लिए जेहाद से बेहतर कुछ नहीं है। जब पाकिस्तान के मदरसों में मासूम बच्चों को दिन-रात यही पढ़ाया जाएगा, तो वे आतंकवादी नहीं बनेंगे, तो फिर क्या बनेंगे? ये तो पाकिस्तान के हुक्मरानों को सोचना था। उस आईएसआई और सेना को सोचना था कि नफरत की सीख देने वाली इस शिक्षा के नतीजे क्या होंगे? पाकिस्तान को तब तक बड़ा मजा आया, जब तक इन मदरसों में पले-बढ़े आंतकवादी कश्मीर में खून-खराबा करते रहे और भारत के शहरों में मासूमों की जान लेते रहे। हिन्दुस्तान में हुए हर धमाके ने इनके हौसले आसमान पर पहुंचाए। आज ये हौसले उस मुकाम पर हैं कि ये पाकिस्तान में इस्लामी हुकूमत का ख्वाब देख रहे हैं।

इतिहास के तजुर्बेकार जानते हैं कि इब्न तयमिय्या ने 13वीं शताब्दी में कहा था कि इस्लाम के सबसे बड़े दुश्मन ईसाई नहीं हैं, न ही वे हैं, जो इस्लाम के रास्ते से भटक गए, न ही वे, जो इस्लाम को मानते हैं, लेकिन इस्लामी तौर-तरीकों को पूरी तरह अपनी जिंदगी में नहीं उतार पाए। असली दुश्मन वो हैं, जो खुद को इस्लाम का बताते है, लेकिन हकीकत में इस्लाम को खारिज करते हैं। तयमिय्या के मुताबिक, पहले तीन पर तो थोड़ी-बहुत दया दिखाई जा सकती है, लेकिन इस चौथे किस्म के शख्स के खिलाफ किसी भी हालत में किसी तरह की दया नहीं की जा सकती।

इन कट्टरपंथी व्याख्याओं को मानने वालों के मुताबिक, पाकिस्तान अपने को कहता तो इस्लामी राज्य है, लेकिन वह असल जिंदगी में इस्लाम को रिजेक्ट करता है। ऐसे में, पाकिस्तान की मौजूदा लड़ाई पाकिस्तान के अस्तित्व की लड़ाई है। उसमें अमेरिका जितनी एबटाबाद जैसी घटनाएं करेगा, जितने ड्रोन फोड़ेगा, उतना ही उसके विघटन का कारण बनेगा। पाकिस्तान के नौसैनिक अड्डे पर हमले के बाद तालिबानियों का बयान इस ओर साफ इशारा करता है। तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान की सेकुलर नीतियों और अमेरिका से दोस्ती का बदला है यह हमला। यानी इस्लामी स्टेट गैर इस्लामी रास्ते पर कैसे चल सकता है, और इस्लाम के दुश्मन अमेरिका से कैसे दोस्ती कर सकता है।

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...