Skip to main content

मेरे पापा जीत गए, जरा मेरी फोटो तो खींचो!


 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर बेहद ही जमीनी इंसान हैं। इतनी शौहरत मिलने के बावजूद उन्होंने कभी विनम्रता नहीं खोयी ना ही वो कभी ग्लैमरस रूप में नजर आए। लेकिन लगता है कि उनकी बेटी सारा तेंडुलकर ग्लैमर की ओर बढ़ रही हैं। पापा की जीत देखने अपनी सहेली के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंची सारा ने खूब तस्वीरें खींची। खुद की तस्वीर खींचने तक तो ठीक था, लेकिन जब फोटोग्राफरों ने सारा को पोज देने के लिए कहा, तो वो किसी मॉडल की तरह पोज देने लगीं।

सारा तेंडुलकर के पास दो आदर्श हैं। एक उनके क्रिकेटर पिता और दूसरी उनकी डॉक्टर मां। सारा भविष्य में क्या करियर पसंद करती हैं ये तो समय ही बताएगा। लेकिन एक बात तो तय है कि सारा चाहे कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंच जाएं वो हमेशा अपने पिता की तरह जमीन से जुड़ी हुई ही रहेंगी।
 
 
 

Comments

  1. ye to vastvikta hai ki poot ke paon palne me nazar aate hain .baki sab bhavishay par nirbhar hai.
    sanjay ji aapka aalekh blog par katke padhne ko mila hai kyon?kya ye templet ke karan hai?kripya theek karen

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा