Skip to main content

आप सपने देखते ही होंगे! उसका पीछा भी करते हैं?



इन तस्‍वीरों पर चटका लगा कर इन्‍हें बड़ी साइज में देख सकते हैं।

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त एसवाई कुरैशी बोल रहे हैं।

करन दलाल बोल रहे हैं।

एसबी मिश्रा बोल रहे हैं।

निर्मला जी वक्‍ताओं को सुन रही हैं।

मंच पर मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त एसवाई कुरैशी साहब।
♦ अविनाश
ब नीलेश हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की गरिमा और प्रतिष्‍ठा से भरी नौकरी के बीच अचानक गायब हो गये और पता चला कि उन्‍होंने पत्रकारिता की रोज़मर्रेदार कार्रवाइयों से छुट्टी ले ली है – तो मुझे जिज्ञासा हुई कि वे दरअसल क्‍या करेंगे। यह तो पता था कि वे और राहुल पंडिता मिल कर देश भर में चल रहे माओवादी या एंटी स्‍टेट आंदोलनों पर एक किताब लिखने में जुटे हैं – लेकिन वह लिखना तो कुछ सालों से चल रहा था और किताब लगभग पूरी होने को थी। सो इतना तो यकीन था कि इसके लिए उन्‍होंने छुट्टी नहीं ली होगी। हालांकि बेचैन आत्‍माओं के बारे में ये सारे यकीन अक्‍सर आपको ठगते भी हैं। खैर, एक दिन रवीश ने बताया कि नीलेश का इरादा अब गांव के स्‍कूल में बच्‍चों को पढ़ाने का है।
नीलेश के इस इरादे की सूचना से मुझे थोड़ी थकान महसूस हुई, क्‍योंकि अक्‍सर ऐसे रूमानी खयाल हमारी कल्‍पना का हिस्‍सा तो होते हैं, पर वाकई वैसा कर सकने का साहस हम कभी बटोर नहीं पाते। यही लगा कि इस फितूर के पीछे लंबे समय तक एक तरह के काम की ऊब होगी और उस ऊब में महानगर के अपने झमेले भी शामिल होंगे। नीलेश ने ही कभी मोहल्‍ला में अपनी इन पंक्तियों से हमारी पहचान करायी थी कि बात-बेबात पे अपनी ही बात कहता है… मेरे अन्दर मेरा छोटा सा शहर रहता है!
ये तो 27 अप्रैल की शाम को पता चला, जब दिल्‍ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्‍स में ड्रीम चेजिंग नाम की एक किताब की रिलीज में शामिल होने का मौका मिला – कि नीलेश के इरादे की जड़ इस किताब में छिपी है। ड्रीम चेजिंग। इसके मूल ऑथर तो उनके पिता एसबी मिश्रा हैं, लेकिन नीलेश ने इसमें वेदव्‍यास की भूमिका निभायी है। किताब में क्‍या है, इससे पहले यह जानना जरूरी है कि एसबी मिश्रा कौन हैं। यूपी के एक छोटे से गांव से उनकी कहानी शुरू होती है, जहां बचपन में अपनी पढ़ाई के लिए उन्‍हें बारह किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता था। शानदार शैक्षणिक ऊंचाइयों को छूते हुए वे कनाडा पहुंचे और चार साल वहां रहने के बाद उन्‍हें लगा कि अपना मुल्‍क दरअसल ज्‍यादा सही जगह है और उन्‍हें लौटकर 82 फीसदी अशिक्षित भारत के लिए अपनी प्रतिभा का उपयोग करना चाहिए।
जीयोलॉजी के प्रोफेसर एसबी मिश्रा वतन लौटे। अपनी “नयी-नवेली” पत्‍नी निर्मला के साथ ऐसे एक गांव में स्‍कूल की नींव रखी, जहां दूर-दूर तक कोई स्‍कूल नहीं था। यह लगभग चालीस साल पहले की बात है। तब उन इलाकों में पांचवीं कक्षा के बाद लड़कियों को पढ़ाने का रिवाज नहीं था। निर्मला जी ने गांव गांव जाकर लोगों को समझाया और अपनी बच्चियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अब हर सेशन में कुल बच्‍चों की संख्‍या करीब आठ सौ होती है, तो उनमें आधी लड़कियां होती हैं।
[ स्‍कूल के बारे में एक छोटी-सी फिल्‍म भी दिखायी गयी, जिसमें कुछ अधेड़ उम्र की महिलाएं, जिनकी साड़ी और जिनकी तरतीब देख कर उनके संभ्रात होने का एहसास होता है - उनके नाम के नीचे एक्‍स स्‍टू‍डेंट का टैग देख कर उस स्‍कूल के कंट्रीब्‍यूशन को समझा जा सकता है। ]
उस पूरे इलाके को शिक्षा के मानचित्र पर इज्‍जत के साथ टांकने की जो कोशिश एसबी मिश्रा ने की, नीलेश को हमेशा लगता रहा कि ये कोशिश दुनिया के सामने जाहिर होनी चाहिए। इस कोशिश की कहानी दुनिया को जाननी चाहिए। उन्‍होंने अपने पिता से आग्रह किया कि वे इस पूरे सफर की कहानी कहें। नीलेश सुनेंगे और लिखेंगे। नीलेश ने सुना और लिखा, रोली बुक्‍स ने इसे छापा और जिद, सपना और संघर्ष की इस प्रेरणादायक कहानी को हमसे रूबरू कराया। हालांकि जब एसबी मिश्रा सभागार में बोल रहे थे, तो उन्‍होंने कहा कि एक सामान्‍य नागरिक की अपनी कहानी है और इसमें सामान्‍य से इतर कुछ भी नहीं है, सिवाय इसके कि बस उसे लिख दिया गया है।
एसबी मिश्रा का एक्‍सेंट उस हिंदुस्‍तानी आदमी का एक्‍सेंट था, जो मिट्टी-पानी में रचा बसा होता है। उनमें एक ऐसे शिक्षक को देखा जा सकता है, जो ज्ञान को प्रदर्शन से अधिक व्‍यक्तित्‍व की मौलिकता का हिस्‍सा मानता हो। वे जब कुछ पुराने लोगों को याद कर रहे थे, तो इस हार्दिकता के साथ कि क्‍या ब्रिलिएंट लोग थे वे।
एक युवक करन दलाल भी वहां मौजूद थे, जिनके बारे में बताया गया कि वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और जिन्‍होंने अपना ब्राइट करियर छोड़ कर इस जमीनी काम का हिस्‍सा बनना तय किया। नीलेश के साथ उनकी संक्षिप्‍त सार्वजनिक वार्ता हुई, जिसमें पता चला कि कैसे अंग्रेजी, फास्‍ट फूड और देर रात की जीवन शैली से निकल कर वे गांव आये और अब कैसे वे महीनों से मुंबई को याद नहीं कर रहे हैं। भाषा के स्‍तर पर कंप्‍यूटर के तकनीकी तिलिस्‍मी दरवाले को हिंदी के हथौड़े से उन्‍होंने कैसे तोड़ा, इसकी भी कहानी सुनायी।
करन दलाल को सुनना सचमुच बहुत दिलचस्‍प था।
आखिर में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त एसवाई कुरैशी साहब ने कहा कि यूं तो वे स्‍लो रीडर हैं – और इसके पीछे उनका पेशा भी बाधक है – दुनिया में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की तैयारियों से जुड़ी आपाधापियों के बीच किताबों की ओर बरसों तक देखना नहीं हो पाता है – ऐसे में ड्रीम चेजिंग ने उन्‍हें एहसास दिलाया कि पढ़ना भी एक जरूरी काम है और इसे हल्‍के में नहीं लेना चाहिए। कुरैशी साहब ने किताब के बहुत सारे प्रसंग ऐसे सुनाये, जैसे कोई रामचरितमानस के दोहे सुनाता है।
सब कुछ अच्‍छा था और सबसे अच्‍छा था, एक विमोचन समारोह का बेहद अनौपचारिक होना। नीलेश कभी भी डैस से उठ कर चहलकदमी करते हुए कुछ बात कहने लग जाते थे और कई सारी छूटी हुई कड़‍ियों को जोड़ने लग जाते थे।
[ रिपोर्टर मोहल्‍ला लाइव के मॉडरेटर हैं। उनसे avinashonly@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...