Skip to main content

पत्थर जिन्हे इंसान ने बना दिया देवता!



इंसान ने भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा को कई ढंग से व्यक्त किया है। इस श्रृंखला में हम आपको बौद्ध धर्म की ऐसी पांच प्रतिमाओं से अवगत करा रहे हैं जो 50 मीटर से ऊंची हैं। अगर आप भी इस धर्म की कोई जानकारी हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।
 
1. जापान के दक्षिण पश्चिम में बनी 56 मीटर ऊंची यह प्रतिमा भगवान बुद्ध को नारी रूप में व्यक्त करती है।
 

2. जापान के ही फुकु शिमा में बनी बुद्ध की यह प्रतिमा 187 फीट लंबी है। यह भी उनके नारी रूप को ही व्यक्त करने वाली प्रतिमा है।
 

3. चीन के फोसां शहर में बनी यह प्रतिमा लगभग 203 फीट ऊंची है। इस मूर्ति को गुआन यिन के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ दया की देवी।
 
4. बुद्ध की यह प्रतिमा देख किसी को मदर मैरी का भ्रम हो सकता है। 62 मीटर ऊंची यह प्रतिमा बौद्ध मूर्तिकला पर ईसाई प्रभाव का बेजोड़ नमूना है।
 

5. चीन के सिचुआन प्रांत में बुद्ध की इस प्रतिमा को पहाड़ को तराश कर बनाया गया है। कहते हैं इस मूर्ति को बनाने में 90 साल लगे। इस प्रतिमा की ऊंचाई 233 फीट है।

Comments

  1. बहुत सुन्दर. बधाई स्वीकारें

    ReplyDelete
  2. achchhaa prayaas hai ,zaari rakhen .
    veerubhai .
    buddh aur arddhnaareeshvar !vaah !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा