Skip to main content

भारत विश्‍व कप का विजेता हो इस शुभकामना के साथ यह काव्‍य



 

प्रिय मित्रों

सर्वप्रथम तो हार्दिक बधाइयाँ आप सभी को भारत की पाकिस्‍तान पर शानदार विजय की

कल का दिन बडा ही शुभ था

भारत ने अपना विश्‍वकप कीर्तिमान सुरक्षित रखा

अबतक भारत और पाकिस्‍तान विश्‍वचषक प्रतियोग्‍यता में 5 बार आमने सामने हुए
जिनमें भारत ने पाँचों बार विजयश्री का वरण किया 

अब कदाचित् वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्‍वचषक को जीत कर पिछले 18 वर्षों की प्रतीक्षा का अंत करेगा 
हम सभी भारतीय हृदय से भारत की जीत की शुभकामना करें 

मैने इस अवसर पर भारत की विजय कल्पित करते हुए एक कविता लिखी है

कविता मूल रूप से हिन्‍दी की अवधी विधा में है

हालाँकि अवधी मेरी अपनी क्षेत्रभाषा है किन्‍तु हिन्‍दी की इस विधा में मैने अबतक एक भी रचना नहीं की थी 

आज प्रथम वार अवधी में भारत का विजयगान प्रस्‍तुत कर रहा हूँ  ।।
कतिपय शब्‍द संस्‍कृतनिष्‍ठ हिन्‍दी के भी प्रयुक्‍त हैं 
पारिभाषिक शब्‍दों में रन के लिये दौरि या दौड का प्रयोग है, विश्‍वकप के लिये कहीं कहीं विश्‍वचषक का प्रयोग है    खिलाडी के लिये खेलारी शब्‍द का प्रयोग किया है    थोडा सा ध्‍यान देने पर काव्‍य का आनन्‍द लिया जा सकता है 

एक गुजारिश है आप सभी से
2 को भारत श्री लंका का निर्णायक मुकाबला है
इस काव्‍य को इतना प्रसारित कीजिये जिससे 2 दिनांक तक यह हर भारतीय के स्‍क्रैपबाक्‍स / इनबाक्‍स में पहुँच जाये  ।।



हर गली कूँचा मँ आज बाजती बधायो है
आयो तेन्‍दूलकर को विजय सैन्‍य आयो है  ।।


1- सालौं भागि मन्‍द‍ि रहा , कई ठू प्रतिद्वन्दि रहा
गेंद धारि कुन्‍दि रहा , तबै अरि निर्द्वन्‍द‍ि रहा
डेढ अरब दुआ पाई आज ई मोटायो है 
आयो तेन्‍दूलकर को विजय सैन्‍य आयो है  ।।


2- चढि चल्‍यौं ठहिकै मैंदां , हर समूह काँ रौंदा
मेटि दिहौं कंगरूवन , हारि गवा पाकिस्‍तां
लंका पछारि विजय डंका बजायो है ।
आयो तेन्‍दूलकर कै विजय सैन्‍य आयो है  ।।

3- महाशतक पूर भवा ,शत्रु गरब चूर भवा
हमरे आँखि कै किनकी , आज जग कै नूर भवा
विश्‍वकीर्तिमान , कीर्तिमानन कै बनायो है ।
आयो तेन्‍दूलकर कै विजय सैन्‍य आयो  ।।


4- गौती औ सहवाग रहिन , सचिन चौका दागि रहिन
धौनी , युवी , रैना औ विराट दौरि भागि रहिन
भज्‍जी , नेहरा , मुनफ , जहिर , खुब बिकट चटकायो है ।
आयो तेन्‍दूलकर कै विजय सैन्‍य आयो है  ।।


5- खेल माँ रोमांच रहा , पूरा देश शान्‍त रहा
कवि 'आनन्‍द' उ समइया मन बडा आक्रान्‍त रहा
आवा जिउ मा जिउ तबै जब अन्ति दौरि धायो है ।
आयो तेन्‍दूलकर कै विजय सैन्‍य आयो है  ।।


6- आँसु रही नैनन माँ , हाँथ रहा हाँथन माँ
कुल खेलारी कतौं हँसैं , रोइ परैं फिरि छन माँ
सुफल जन्‍म भै जौ सचिन विश्‍वकप उठायो है ।
आयो तेन्‍दूलकर कै विजय सैन्‍य आयो है  ।।


जय हिन्‍द


संस्‍कृतजगत्

Comments

  1. अनेक शुभकामनाएँ टीम इंडिया को!!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...