Skip to main content

jo kiya sahi kiya.

एक प्रसिद्ध शायर का शेर है-
"हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम,
वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती."
       शायद प्रधान मंत्री जी यही कह रहे हैं आजकल.क्योंकि चारों और से उनकी घेराबंदी  जो की जा रही है किन्तु जो आज सुबह के अमरउजाला में उनका बयान पढ़ा

जिसमे उन्होंने कहा "कि जितना दोषी नहीं उससे ज्यादा दिखाया जा रहा हूँ,इस्तीफ़ा नहीं दूंगा."
बयान पसंद आया.आप सोच सकते हैं कि मैं शायद चापलूसी की राह पर चल रही हूँ सोचिये सोचने से कौन रोकता है किन्तु यदि हम ध्यान से सोचे तो हमें उनकी ये बात कि गठबंधन धर्म के कारण मजबूरी की बात में कोई झूठ नजर नहीं आएगा.आप खुद सोचिये पहले संयुक्त परिवार की प्रथा थी और उसमे करने वाला एक होता था और खाने वाले सौ.उस का ही ये नतीजा है कि आज यह प्रथा टूट चुकी है.राजनीति में ये प्रथा अभी अभी आरंभ हुई है और इसके खामियाजे अभी से ही नजर आने लगे हैं.गलत हो या सही परिवार को बनाये रखना परिवार के मुखिया की जिम्मेदारी हो जाती है और प्रधानमंत्री जी वही कर रहे हैं.
     अब एक बात और ,प्रधानमंत्री जी पर सारी जिम्मेदारी डाल कर हम अपनी जिम्मेदारी से मुहं   नहीं मोड़ सकते.हमारे संविधान ने हमें वोट का अधिकार दिया और हम अपने इस अधिकार का क्या इस्तेमाल करते हैं?कुछ नहीं .कहने को शिक्षित वर्ग अपने अधिकारों का अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकता है किन्तु ये शिक्षित वर्ग ही है जो वोट के समय अपने वक़्त को कथित रूप से वोट डालने में बर्बाद नहीं करता.अपनी जरूरी मीटिंग्स करता है.घर बैठता है और अपने जितने काम "पेंदिंग्स -सूची "में होते हैं पूरे करता है और जो वर्ग कुछ नहीं जानता सिर्फ दो वक़्त की रोटी के, शराब की चसक के,भूख प्यास के वह वोट डालने जाता है और अपनी वोट बेच कर आ जाता है.मनमोहन सिंह जी जैसे काबिल नेता चुने नहीं जाते और चम्बल छोड़ नेता बने उम्मीदवार चुन लिए जाते हैं और सदन में बैठ देश का सर झुकाते हैं.मनमोहन जी जैसे नेता को राज्य सभा के जरिये सत्ता में शामिल किया जाता है और उस पर भी हम सच्चाई का साथ न दे हर समय उनकी आलोचना ढूंढते रहते हैं.और किसी को सही लगा हो या न हो पर मुझे बहुत अच्छा लगा है कि इस तरह की बातों से प्रधान मंत्री जी घबराये नहीं और इस्तीफा देने से मुकर गए.वैसे  भी जो व्यक्ति देश की बागडोर सँभालते हैं उन्हें ऐसी छोटी-मोटी परेशानियों से घबराना भी नहीं चाहिए क्योंकि उनकी नजर देश के लिए  ज्यादा करने की ओर रहती है.जैसी कि "अनवर हुसैन"कहते हैं-
"मौसमों की खबर नहीं रखता,
वो परिंदा जो पर नहीं रखता,
देखता हूँ मैं मंजिलों को ,
फासलों पर नजर नहीं रखता."
[http ://shalinikaushik2 .blogspot .com }
       

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...