Skip to main content

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में एक और शहादत!

तिरुवंतपुरम भ्रष्टाचार के खिलाफ जब सार्वजनिक उपक्रम के कंपनी सेक्रटरी ने सूबे के सीएम से लेकर उच्च अधिकारियों तक पत्र लिखा और हर स्तर पर आवाज उठायी तो उसे खुदकुशी करनी पड़ी। पहली नजर में दिख रही इस खुदकुशी में अब चौकाने वाली खबर आ रही है।

खुदकुशी के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एक नई कहानी बयां कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर नजर डालें तो आपको भी लगेगा कि दाल में कुछ काला तो जरूर है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर पर आठ घाव थे। रिपोर्ट तो केवल यहीं बयां करती है कि उनकी मृत्यु कैसे हुई। लेकिन उनके शरीर पर लगे चोट कुछ पुरानी घटनाओं पर नजर डालने को मजबूर कर देतीं है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी थी जंग

सासींद्रन जब एक सार्वजनिक उपक्रम मालाबार सिमेंट लि. के कंपनी सेक्रटरी थे तो कई सवाल उठाए थे।पिछले सितंबर में सूबे के मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और विजिलेंस डायरेक्टर को पत्र लिखकर बताया था कि कंपनी में तेजी भ्रष्टाचार फैल रहा है। और इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। इन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर सेक्रेटरी पी.सूर्यनारायणन पर कंपनी की गोपनीय सूचनाओं को लीक करने का आरोप लगाया। कुछ दिनों के बाद फिर इन्होंने पत्र लिखकर आरोपों के लिए पश्चाताप किया और कुछ महीनों बाद केरला के पालक्कड़ के अपने घर में ही उन्होंने खुदकुशी की थी।

आपकी राय भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने वालों के साथ ऐसा क्यों होता है। आखिर कितने सोनावणे, मंजूनाथ और सत्येंद्र दुबे जैसे लोगों का साथ देने के लिए हम और आप क्यों नहीं हाथ बढ़ाते हैं। उनकी शहादत हमारे लिए केवल अफसोस क्यों बन जाती है। इसे मुकाम तक पहुंचाने के लिए हम क्यों नहीं हाथ बढ़ाते हैं अपनी राय दुनियाभर के पाठकों के साथ शेयर कीजिए।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...