Skip to main content

आभी जा...डा श्याम गुप्त का गीत .....


बसंत का पदार्पण होने को है , समस्त प्रकृति बसंतमय होती जारही है | बसंत -पंचमी ---यह ही वह दिवस है जब ....
---जब आदि-शक्ति  महा सरस्वती ने आदि स्वर देवी सरस्वती का रूप अवतरण करके ब्रह्मा के हृदयान्तर में प्रवेश किया और ब्रह्मा को पुरा-सृष्टि के सृजन का ज्ञान  हुआ ...
---जब ब्रह्मा सृष्टि सृजन करते करते थक गए एवं स्वयं को नर- नारी के रूप में विभक्त करके नारी सृष्टि का सृजन किया ...
---जब स्वतः स्वचालित मैथुनी-प्रज़नन की प्रक्रिया(automated sexual reproduction system)  के निश्चित क्रम संचालन हेतु स्वयंभू रूद्र ( भगवान शिव ) ने अर्धनारीश्वर-लिंग महेश्वर  रूप  प्रकट किया तथा शीला-अशीला , गौरी-श्यामा, रूपा-अरूपा , सौम्य-क्रूर, शांत-अशांत , राग-विराग ....आदि ११-११  भाव नारियां व भाव नर --भाव प्रकट हुए जो ब्रह्मा का मूल स्वयं भाव के नर-नारी  रूप (समस्त प्रकृति में --- मनुष्य में मनु-शतरूपा रूप ) में प्रविष्ट होकर प्रथम -काम स्फुरणा की उत्पत्ति हुई....
   " कर्पूर गौरं करुणावतारम संसार सारं, भुजगेन्द्र हारं, सदा बसंतम हृदयारविन्दे भवं भवानी सहितं नमामि ||"
----जब पुष्पधन्वा ने कामशर  से अपने स्वयं के उत्पत्तिकर्ता  भगवान शिव को काम पीड़ित करने के प्रयत्न में मानवीय/देवीय शरीर खोया और भष्म होकर अनंग नाम पाया .....और वह नर-नारी के ह्रदय में व्याप्त रह सके...
----जब समस्त प्रकृति  रागमयी होकर बसंतमय होजाती है , हरी-पीली साड़ी पहन कर धरती इठलाने लगती है ,जड़-जंगम, जन- जन , नर-नारी ,प्राणी , पशु-पक्षी, भी राग भाव से उद्वेलित होने लगते हैं ; संसार अनंगमय , रसोद्रेक  से  परिपूरित , रस-श्रृंगार के गीत गाने लगता है----सुनिए डा श्याम गुप्त का एक---रस श्रृंगार सिक्त गीत....

...आभी जा जानेजां ...

झूम कर गाये चन्चल हवा ,
बादियों में भरी मस्तियाँ |
झूमकर नाचतीं है फिजां ,
ख़ूबसूरत है सारा जहां |
आभी जा आभी जा जाने जां||

गान कल कल सुनाती नदी 
तेरी पदचाप की मस्त धुन |
मस्त भ्रमरों के स्वर गूंजते,
तेरे नूपुर की हो रुन- झुन  |
रंग, मन के हज़ारों लिए,
उड़ रहीं प्रीति की तितलियाँ |
आभी जा आभी जा जानेजां ||

रंगे बासंती आँचल को,
लहर-लहराती हैं क्यारियाँ |
प्रीति से धानी सारा जहां ,
अब तुझे और ढूंढूं कहाँ |
आभी जा आभी जा जानेजां ||

मुस्कुराती वो चिटखी कली ,
पुष्प बनने जो हंसकर चली |
दिल में उठता है मेरे धुंआ ,
एक तू ही नहीं जो यहाँ |
आभी जा आभी जा जानेजां ||

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...