Skip to main content

अदाकार प्रकाश गांधी का अभिनंदन

अदाकार प्रकाश गांधी का अभिनंदन

राजस्थानी फिल्म फौजी की फैमिली पर चर्चा

परलीका में राजस्थानी फिल्म अभिनेता प्रकाश गांधी का अभिनंदन करते हुए साहित्यकार।
पूर्ण समन्वितहनुमानगढ़. सोमवार को जिले के परलीका ग्राम के सोनी सदन में नई राजस्थानी पारीवारिक हास्य फिल्मफौजी की फैमिलीपर चर्चा गोष्ठी हुई। इस अवसर पर फिल्म में मुख्य किरदार कासी की भूमिका निभाने वाले अदाकार गायक प्रकाश गांधी का अभिनंदन किया गया। विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण साहित्यकारों ने शिरकत की।
गांधी को समिति की ओर से वरिष्ठ राजस्थानी कथाकार मेहरचंद धामू, रामस्वरूप किसान तथा डॉ. सत्यनारायण ने शॉल ओढ़ाकर तथा राजस्थानी भाषा की साहित्यिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कथाकार रामस्वरूप किसान ने कहा कि राजस्थानी भाषा और संस्कृति महान है तथा इसकी विश्व परिदृश्य में विशिष्ट पहचान है और राजस्थानी माटी से उपजे कलाकार ही इसकी सही छवि दुनिया के समक्ष रखने में सक्षम हैं। उन्होंनेफौजी की फैमिलीको भाव-भाषा तथा संदेश की दृष्टि से उत्कृष्ट बताया और प्रसन्नता व्यक्त की कि राजस्थानी लोक के यथार्थ स्वरूप को इसमें दर्शाया गया है। विनोद स्वामी ने फिल्म की समीक्षा करते हुए फिल्म को साक्षरता के वातावरण निर्माण के लिए इसे गांव-गांव और गली-गली में प्रदर्शित किए जाने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम में फिल्म में सरपंच की भूमिका निभाने वाले धर्मपाल ढाका, बुजुर्ग मोमन की भूमिका निभाने वाले नन्दलाल सोनी तथा फिल्म के लेखक रामदास बरवाळी का भी अभिनंदन किया गया। प्रगतिशील किसान लालसिंह बैनीवाल, चुन्नीलाल सोनी, सरजीत पाल स्वामी, गौतम गोविंदा, बसंत राजस्थानी, रघुवीर सहारण तथा रुणेचा नाई ने भी विचार रखे। डॉ. सत्यनारायण सोनी ने आभार जताया।
-अजय परलीका

Comments

  1. बहुत ही उम्दा रचना , बधाई स्वीकार करें .
    आइये हमारे साथ उत्तरप्रदेश ब्लॉगर्स असोसिएसन पर और अपनी आवाज़ को बुलंद करें .कृपया फालोवर बनकर उत्साह वर्धन कीजिये

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...