Skip to main content

मासूमियत या जिम्मेदारी


                 
                            कितनी मासूमियत है इनके चेहरे मै हर बात से अन्जान जेसे किसी बात  से  कोई  लेना- देना  ही  न हो और कुछ लोग इनकी  मासूमियत को क्यु कैद  करने  की बात कर रहें  हैं ! कैसे  नादाँ  है  ये  लोग जो इन पर अनजाने मै ही जुर्म  ढाने  की बात कर रहें है ! 2 दिन पहले की ही तो ये बात है मेरे एक मित्र ने मुझे बताया की उन्होंने एक समाचार पत्र मै  पड़ा की सरकार एक एसे बिल के बारे मै सोच रही है जो की महिला विकास मंत्रालय के द्वारा पास किया गया है जिसमे 12 साल  के बच्चों को सेक्स की सहमती प्रदान करने की मांग  हो ! जिससे देश मै हो रहें योन अपराधो को रोका जा सके ! मै  सोचती हूँ की जिस महिला ने इस तरह की बात सोची होगी तो क्या उसने अपने बच्चों की तरफ कभी नज़र नहीं डाली होगी की इन सबमें  उनके अपने बच्चे भी आयेंगे ? इस बिल को सभी राज्यों मै लोगों की राय लेने  के लिए भेजा गया लेकिन कहते हैं की जनता ने इसे सिरे से ख़ारिज कर दिया ! सर्वे के मुताबिक 82 % पाठकों   ने इसके खिलाफ राय भी दी ! इस प्रस्ताव को समाज शास्त्रियों और समाजिक   कार्यकर्ताओं का  भी समर्थन हासिल न हो सका ! 47  % लोगो ने साफ़  शब्दों मै कहा की इससे  देश मै गंदगी फेलने के सिवा और कुछ नहीं होगा ! क्या सोच कर ये सब प्रयोग करना चाह रहें थे ये लोग की चलो देखते  हैं क्या होता है , दुसरे देश मै भी तो ये सब प्रयोग  होते रहते हैं पर अगर हम दुसरे देश की बात करते हैं तो उसका उदहारण ये एक है !
    कुछ साल पहले  लन्दन की ही ये बात है जहां पर सेक्स की उम्र 12 -13 ही आंकी गई है ! खबर आई की 13 साल  का एक लड़का बाप बन गया ! उसकी  दोस्त बच्चे की माँ  15 साल की थी ! 4 फुट का येल्फी  अभी खुद ही बच्चा लगता है ! याल्फी से जब ये पूछा गया की वो अपनी बच्ची का खर्च केसे उठाएगा तो उसका कहना था ...इसका मतलब क्या होता है ? उसने इस बात को माना की अभी तो उसे नेप्पी  की कीमत का भी सही दाम नहीं मालूम जो  बच्चा इतनी मासूमियत से हर बात का जवाब ना... मै दे  रहा  हो वो इतनी बड़ी  जिम्मेदारी को  इतनी आसानी से  केसे निभा सकता  है ! जब दोनों से इस बारे मै खुल कर पूछा गया तो उन्होंने कहा की जब वो 12 साल की थी तभी से वो गोलियों का प्रयोग करती थी पर   एक  दिन  खाना  भूल गई   और ये हादसा हो गया ! फिर दोनों ने सिर्फ ये सोच कर की कोई मुसीबत न हो जाये और घर मै डांट न पड़े बच्चे  को जन्म  की बात सोची उसने कहा ... मैने तो एसा सोचा भी नहीं था की मै बच्चे को केसे पालूंगा ? मुझे तो जेब खर्च भी नहीं मिलता  ,  हाँ  कभी - कभी पापा 10  $  दे देते थे ! कितना मासूम सा जवाब था उसका और कुछ  लोग इस मासूमियत को खत्म कर देने मै  तुले हुए हैं !
                                         इस मामले को लेकर ब्रिटेन मै खूब बहस हुई क्युकी वहां इस तरह की  समस्याओं मै अनुपात   दर बढती जा रही थी ! उस वक़्त ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ने कहा की मुझे  इस मामले के ब्योरों की जानकारी नहीं है , लेकिन हम सब इस तरह की प्रेगनेंसी को रोकनाचाहतें  हैं ! तो इससे साफ़ जाहिर होता है की वो भी इस प्रयोग  को करके खुश नहीं हुए बल्कि  उन्हें  इसे  आजमाने से  मुसीबत का ही सामना करना पड़ा ! सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2006 मै  18  साल से कम उम्र की 39 .000  लड़कियां प्रेग्नेंट हुई ! तब वहां की सरकार ने एक और प्रयोग करने की सोची की सेक्स एजुकेशन को स्लेबस मै जोड़ दिया जाये !  और ये तो हमारे देश के लिए बहुत  अच्छी बात है की सारे प्रयोग हमारे सामने हैं हमें तो  सिर्फ गलत और सही का फ़ेसला ही करना है  ! जब  सारे प्रयोग  हमारे सामने ही हैं तो फ़ेसला भी कुछ  सोचा समझा  ही हो तो क्या बात  है !

Comments

  1. बहुत अच्छी सूचनात्मक पोस्ट .हमारे देश में शायद कभी भी ऐसा बिल पास नहीं होगा .

    ReplyDelete
  2. बहुत सार्थक एवं सटीक बात कही है आपने.आभार..

    ReplyDelete
  3. aap dono ka bahut bahut shukriya dost

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...