Skip to main content

व्यापारी ने घी का सेम्पल लेने पर विवाद किया

राजस्थान में एक तरफ तो सरकार का शुद्ध के लियें युद्ध का अभियान चल रहा हे दूसरी तरफ कोटा में व्यापारियों का एक समूह इस कार्यवाही के प्रयास में लगे अधिकारीयों से अभद्रता कर इस अभियान को रोकने के प्रयासों में जुटे हें ।
कता में आज तक जब भी अधिकारीयों कर्मचारियों ने चाहे मावा मिलावट जांच हो, चाहे दूध मिलावट जांच हो चाहे पेट्रोल मिलावट जाँच हो कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की हे और हालात यह रहे हें के कोटा में कई बार कर्मचारियों को भगा भगा कर पीटा गया हे उलटे कर्मचारियों के खिलाफ व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया हे ।
कोटा में कल रामपुरा बाज़ार में एक देसी घी के व्यापारी के खिलाफ जब मिलावट का घी बेचने की शिकायत मिली तो रसद अधिकारी और कुछ कर्मचारी उसकी दुकान पर विधि अनुसार कार्यवाही कर नमूना लेने के लियें पहुंचे लेकिन इस कार्यवाही से नाराज़ सभी व्यापारी एकत्रित हो गये और उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया इस विरोध में जब सम्बन्धित माल हटा लिया गया तब भीड़ हटा कर कुछ लोगों ने कथित सहयोग के नाम पर घी का नमूना दिलवाया लेकिन तब तक व्यापारी के यहाँ से कई घी के पीपे गायब थे ।
अब कोटा में जब कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं विरोध करने वाले व्यापारियों को दंड नहीं तो फिर केसे चलेगा यहाँ शुद्ध के लियें युद्ध का अभियान इन हालातों की वजह से ही कोटा राजस्थान की सबसे बढ़ी मिलावट नगरी बन गया हे पेट्रोल,दूध ,दही,घी,मावा सभी प्रकार की खाने पीने की वस्तुओं की बिक्री का कोटा प्रमुख केंद्र बन गया हे और इसी कारण यहाँ कई बीमारियाँ घर कर गयी हे जो लाइलाज भी घोषित हुई हे लेकिन सरकार इन मामलों में गम्भीर नहीं हे । अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...