Skip to main content

प्यारा सा संवाद



हर दम तो साथ - साथ रहता है !
जेसे हमसे  ही वो कुच्छ कहता है !
माँ भी तो हर दम जान जाती है !
इशारों - इशारों मै सब कुछ  बताती है !



जब वो थोडा और बड़ा होता है !
घुटनों के बल इधर - उधर डोलता है !
माँ का दम ही निकल जाता है ,
जब वो थोडा सा भी रोता है !






जब वो स्कूल को निकलता है !
माँ के पल्लू  से हरदम लिपटता है !
लगता है जेसे माँ से बिछड़ने का ........
हरदम उसे खोफ सा ही रहता है !





जब जवानी मै पांव वो रखता है !
यारों दोस्तों से जब वो मिलता है !
तब माँ के उस एहसास को............... 
थोडा - थोडा सा अब वो खोने  लगता है !





अब माँ का आशीर्वाद फिर वो पाता है !
घर मै प्यारी दुल्हन ले के आता है !
उसके साथ रंग - बिरंगे सपने देख कर 
फिर वो एक नया संसार बसाता  है !

Comments

  1. bahut sundar sachitra kavita.kali ke phool banne ko bahut hi khoob soorati se varnan kiya hai aapne badhai....

    ReplyDelete
  2. यथार्थमय सुन्दर पोस्ट
    कविता के साथ चित्र भी बहुत सुन्दर लगाया है.

    ReplyDelete
  3. शालिनी जी व् संजय जी का बहुत - बहुत शुक्रिया !

    ReplyDelete
  4. लाजवाब पोस्ट, पढकर अच्छा लगा।
    धन्यवाद।

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...