Skip to main content

हर कोई प्रतिभावान


लेखक , कवि व् साहित्यकार 
तो पहले भी कई हुए !
 अपने - अपने विचारों से 
सबने  पन्ने भी हैं भरे !
स्कूल , कालेजों मै , 
हमने भी उन्हें पढ़ा ,
पर क्या आज तक उनके 
 कहने पे कोई  चला ?
हर किसी ने अपनी ही बात का 
अनुसरण  है  किया !
क्युकी हर कोई अपनी
दिल कि कहानी लिखता  है !
अपनी ही सोच को ...............
 ख़ाली कर .............. आने वाली
सोच का स्वागत करता है !
 ये उसकी एक छोटी सी.......... 
कोशिश ही तो  होती है !
यु समझो अपने साथ बीते............
लम्हों कि बात  होती है   !  
क्युकी ...... इन्सान के सोच का 
तो कोई अंत नहीं !
अगर कोई लिखने लगे तो 
दिनकर , प्रेमचंद जी से भी कोई कम नहीं !
हर किसी के पास............... 
सोच का एक बड़ा खजाना है !
यु समझो सबने  अपने विचारों से 
इतिहास को रचते  जाना है   !

Comments

  1. बहुत सुन्दर भावाभिव्यक्ति.बधाई...

    ReplyDelete
  2. अपने विचारों से
    इतिहास को रचते जाना है !

    वाह जी वाऽऽह ! क्या निश्चय है ! बहुत ख़ूब !

    ~*~ हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं !~*~
    शुभकामनाओं सहित
    - राजेन्द्र स्वर्णकार

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...