Skip to main content

अतुल जी का जाना,एक अपूर्णीय क्षति

अमर उजाला प्रकाशन समूह के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार महेश्वरी का आकस्मिक निधन पत्रकारिता जगत की बहुत बड़ी क्षति है.पत्रकारिता जगत जो कि लोकतंत्र का एक स्तम्भ है और इस स्तम्भ को अमर उजाला का बहुत मजबूत हाथ थामे हुए है और ये हाथ अतुल जी के प्रयासों से आज इतनी मजबूती से खड़ा है .आज देश की वर्तमान स्थिति में अमर उजाला बहुत जागरूकता के साथ जनता को जागरूक कर रहा है और उसको इस कार्य के लिए तैयार  करने वाले अतुल जी का ऐसी विषम परिस्थितयों में इतनी कम उम्र में अकेले छोड़ जाना बर्दाश्त के बाहर है ऐसे में सिवाय उन्हें श्रद्धांजलि देने के हम कुछ नहीं कर सकते बस यही कह सकते हैं की ईश्वर इस दुःख की घडी में अतुल जी के परिजनों और साथियों को  दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे.उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मैं एक शायर की चंद पंक्तियाँ लिखते हुए अपनी लेखनी को यहीं विराम दे रही हूँ:
कुछ लोग थे जो वक़्त के सांचे में ढल गए,
कुछ लोग थे जो वक़्त का ढांचा बदल गए.
                और अतुल जी ऐसे ही थे....

Comments

  1. सुन कर बहुत दुःख हुआ !
    भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को होंसला !

    ReplyDelete
  2. आपकी रचनात्मक ,खूबसूरत और भावमयी
    प्रस्तुति भी कल के चर्चा मंच का आकर्षण बनी है
    कल (6/1/2011) के चर्चा मंच पर अपनी पोस्ट
    देखियेगा और अपने विचारों से चर्चामंच पर आकर
    अवगत कराइयेगा और हमारा हौसला बढाइयेगा।
    http://charchamanch.uchcharan.com

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...