Skip to main content

पुराने भूले बिसरे देश भक्ति के गीत...स्व-जगन्नाथ प्र.गुप्ता....




कुछ पुराने भूले -बिसरे देश भक्ति के गीत - गायक ---स्व जगन्नाथ प्रसाद गुप्त -----

----पुराने कागज़ खंगालते हुए मुझे अपने पूज्य पिताजी स्व. जगन्नाथ प्रसाद गुप्त जी का एक पुराना कापी का पेज मिला जिसपर स्वतन्त्रता आन्दोलन के समय का उनका लिखा हुआ बहुत पुराना गीत लिखा था, जिसे पिताजी सदा गुनुगुनाया करते थे | यह गीत वे स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों आज़ादी के दीवानों के साथ टोलियों में जा-जाकर सारे गाँव में गाया करते थे , प्रभात सांध्य फेरी के साथ आज़ादी की अलख जगाते हुए --- प्रस्तुत है उनमें लिखे ये गीत .......
गीत -( गीत १२)---अधूरा....
जब गुरु गोविन्द ने यह देखा धर्म की होरही हानी,....हाँ हानी ..
कूद पड़े सेना लेकरके धर्म पै बलि बलि जावो।.....बलि बलि जावो ..
देखो झांसी वाली नी भी कैसी तेग चलाई,....हाँ कैसी तेग चलाई...
मार गिरावो शत्रु सारे देश की लाज बचावो। ...लाज बचावो...
धर्म पै प्राण न्योछावर करदिये गुरु गोविन्द के लालों ने..... हाँ गुरु....
नित्य ही एसे धर्मवीर के सब मिलि कर गुण गावो....| हाँ गावो
....


गीत -.( गीत . १३)
इतिहास गारहा है दिनरात गुण हमारा ,
दुनिया के लोगो सुनलो यह देश है हमारा |

इस पर जनम लिया है इसका पीया है पानी,
यह माता है हमारी, यह है पिता हमारा

वह देवता हिमालय हमको पहचानता है ,
गुण गा रही है निशि दिन गंगा की नीली धारा

गुजरे समय से पूछो, उसका हमारा नाता ,
रघुकुल की राजधानी और राम राज्य प्यारा।

पोरस की वीरता का जहलम तू ही पता दे,
यूनान का सिकंदर था तेरे तट पै हारा

हर बार याद आये गुप्तों का वह ज़माना ,
कैसे छुपा हुआ है वह स्वर्ण युग हमारा

चित्तौड़ तू ही कह दे क्षत्रान्यों के जौहर,
पद्मा की भसम मैं है जौहर छिपा हमारा।

जंगलों में था बसेरा और घास का था भोजन ,
लोगो भूल जाना परताप वह हमारा॥

गीत - -( गीत सं-१४)- अधूरा ...

हिन्दू राष्ट्र का उज्जवल काल है आता ...|
रैन गयी अब हुआ सवेरा ,
उठो जागो भागा अन्धेरा
नए सूर्य से ह्रदय हमारा,
नव जीवन है पाता ...उज्जवल.......||

निराश मन में आशा छाई,
भूले पथ पर आये।
हितअनहित का ज्ञान हुआ जब,
बढ़ा प्रेम का नाता ---उज्जवल...... ||

Comments

  1. श्याम जी उनके इन जोशीलें गीतों का ही कमाल है की आज हम स्वतंत्र सांस लें रहे है,आपके पूज्य पिताजी को मेरा नमस्कार और उनके इतने दुर्लभ गीतों को यहाँ पड़कर काफी अच्छा लगा..

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद, सन्जय....प्रष्ठ भूमि का गीत शानदार है.....आवाज किसकी है?...शानदार है...

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...