Skip to main content

बालकों के अधिकार की किसी को क्या पढ़ी

भाइयों कल मेरे एक मित्र यज्ञदत्त हाडा जी का संदेश आया के आज कोटा प्रेस क्लब में बाल अधिकार और मिडिया विषय पर संगोष्टी हे आप को आना हे मुझे एक आवश्यक निजी कार्य से श्योपुर मध्यप्रदेश जाना जरूरी था इसलियें माफ़ी चाही लेकिन इस कार्यक्रम के लियें मेने मंशा जता दी के अपने बालकों के नियम के साथ मीडिया शब्द जोड़ कर बहुत बहुत बुरा किया हे क्योंकि मिडिया इस खबर को ही या तो उड़ा देगा या फिर हाशिये पर ला कर पटक देगा ।
कल बल अधिकारों पर एक रचनात्मक संगोष्टी हुई सभी पत्रकार उपस्थित थे कहीं पत्रकार संगोष्टी के संवाद लिखना भूल नहीं गये हों इसलियें पत्रकारों को लिखित में प्रेस नोट और फोटू भेजे गये लेकिन विषय एक तो उबाऊ था दुसरे अख़बारों को इस खबर से कुछ मिलने वाला नहीं था इसलियें आज सुबह मेनें वापस आकर जब अख़बार उठाया तो कुछ अख़बारों से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला की खबर गायब थी और कुछ में थी तो हाशिये पर वही हुआ जो मेने मिडिया में कई साल रहकर इसे नजदीक से देख कर सोचा था ।
दोस्तों आप जानते हें के देश का कोई भी १८ साल से कम का बच्चा चाहे परिजनों के साथ रहे लेकिन देश के स्वर्णिम भविष्य का निर्माता होने के कारण उस पर सरकार की पूरी नजर रहती हे उसे अपराध,हिंसा,आर्थिक आभाव और बुरे आचरण से बचाने के लियें सरकार सजग और सतर्क रहे इसके लियें इंडियन चिल्ड्रन एक्ट बनाया गया हे जिसमें अगर बच्चों को मां बाप की सही परवरिश नहीं मिलती हे तो सरकार को ऐसे मां बाप की स्नर्क्ष्कता से बच्चे लेकर खुद के खर्चे पर उनकी देखभाल करने उनका लालन पालन करने का अधिकार दिया हे मिडिया हे जिसे कहा गया हे के बच्चों की कोई भी खबर सावधानी से प्रकाशित करें और पीड़ित अपराध में लिप्त बच्चों की खबर में उनका नामा उनकी पहचान उनके फोटू नहीं छापें वरना सजा का प्रावधान रखा गया हे इसके आलावा सरकार के लियें राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बल आयोग गठित करने का प्रावधान बनाया गया हे तो दोस्तों मिडिया के पास इस विषय पर लिखें प्रकाशित करने का काफी मसला था लेकिन मिडिया को इसमें ना तो कोई गिफ्ट मिला केवल सदा खाना दिया गया अख़बार के मालिकों को विज्ञापन नहीं मिले बस इसलियें कल के भविष्य की खबर अगर छुट भी जाए या दो लाइन छाप कर खबर की इतिश्री भी कर ली जाए तो कोन अख़बारों से पूछने वाला हे । अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...