Skip to main content

बाल-कहानी परी का प्यार

हिन्दुस्तान का दर्द के पाठकों के लिए आज पेश है मेरे द्वारा रचनाकार पर ११ मार्च २००८ को लिखी गयी यह बाल कहानी,सच कितना अजीब सा लगता है जब सालों पुराना कोई लेख या हमारी रचना हमें फिर से पढने को मिलती है  हम तब भी बच्चे थे और आज भी बच्चे है..तो दोस्तों नजर दाल लीजिये इस रचना पर...........





-संजय सेन सागर

एक गांव में किसान रहता था जिसका बहुत ही सुखी परिवार था। उसकी पत्नी और आठ सान की बेटी मोहनी बडे आराम से रहती थी। अचानक एक दिन किसान की पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ गया। किसान ने खूब इलाज कराया यहां तक की उसके खेत भी बिक गये पर इलाज में कोई लाभ नहीं हुआ और एक दिन वही हुआ जिसका किसान को डर था। एक दिन किसान की पत्नी का देहांत हो गया। अब तो जैसे किसान के उपर आसमान टूट पड़ा ।अब तो उसे मोहनी की फिक्र होने लगी । दिन भर किसान को दूसरों के खेत में मजदूरी करनी पड़ती थी और रात को स्वयं ही भोजन बनाना पड़ता था। यह सब देखकर मोहनी को बड़ा ही दुख होता था उसे लगने लगा की अब उसे भी काम सीख लेना चाहिए लेकिन उसकी उम्र बहुत कम थी। मोहनी काम सीखने लगी वह बहुत ही परेशान होती थी ।यह सब देखकर एक परी को बहुत ही दया आती थी। उसने सोचा हो ना हो अब मुझे मोहनी की मदद करनी ही होगी। एक दिन परी किसान के जाते ही मोहनी से मिलने जा पहुंची और मोहनी से मीठी मीठी बातें कर दोस्ती कर ली और कहा की मैं तुम्हारे सारे काम कर दिया करूंगी पर हॉ एक बात हैं ही ये सब बातें तुम अपने पिताजी को नहीं बताओगी मोहनी को तो जैसे मन मांगी मुराद मिल गयी उसने झट से हां कर दी। अब क्या था मोहनी के दिन बडे आराम से गुजरने लगे। परी आता और खाना बनाकर चली जाती । इतने जल्दी मोहनी के इतने समझदार होने से किसान को शक होने लगा की मोहनी को यह सब काम करना कहां से आता है। किसान ने सोचा जरूर दाल में कुछ काला है। मुझे पता लगाना होगा। अगले ही दिन किसान मोहनी से कहने लगा की मैं खेत जा रहा हूं ये चार गेहूं के बोरे हैं जो तुम्हें पीसने हैं। मोहनी ने हां में सिर हिला दिया। किसान के जाते ही परी आयी और छड़ी घुमाकर काम किया और चली गयी। अब जब किसान शाम को लौटा तो हैरत में पड़ गया कह मोहनी ने आखिर चार बोरे गेहूं के कैसे पीसे होंगे। अब तो किसान का शक यकीन में बदल गया । अगले दिन किसान खेत का कहकर वही पास में ही छुप गया। इतने में ही परी आ गयी और काम करके मोहनी के साथ खेलने लगी। किसान ने मौके का फायदा उठाते हुए परी की छड़ी उठा ली। अब तो परी बहुत परेशान होने लगी ,उसने किसान से काफी बार कहा की मेरी छड़ी वापस कर दो मगर किसान नहीं माना फिर किसान ने परी के सामने शर्त रखी की अगर तुम मुझसे शादी करोगी तो एक दिन मैं तुम्हारी छड़ी जरूर लौटा दूंगा। परी बिना छड़ी के वापिस नहीं जा सकती थी अब उसके पास सिर्फ यही एक चारा बचा था की वह किसान से शादी करे! बह दिन भी आ गया जिस दिन किसान और परी की शादी थी । किसान और परी की शादी हो गयी। दिन गुजरते गये परी किसान के साथ रहने लगी । बहुत साल बीत गये मोहनी भी अब बड़ी हो गयी थी । किसान ने मोहनी का विवाह एक अच्छे लड़के से तय कर दिया। वह दिन भी जल्द ही आ गया जिस दिन मोहनी का विवाह था। मंडप लगा था, बारात आ चुकी थी जोर तोर से शहनाई बज रही थी, आतिशबाजी हो रही थी। बारातियों को नाचते देख परी का मन भी नाचने का होने लगा। परी ने किसान से कहा की देखो आज हमारी लड़की की शादी है, और मैं आज नाचना चाहती हूं आज मेरी छड़ी मुझे लौटा दो! मैं कुछ देर नाचकर आपको लौटा दूंगी ।
किसान ने भी सोचा कि अब दस साल गुजर चुके है कहां जाने वाली है। किसान ने परी को छड़ी दे दी । परी ने छड़ी लेकर नाचना शुरू किया वह घंटों तक नाचती रही ,नाचती रही फिर अचानक छड़ी घुमाकर ऊपर उड़ गयी। उड़ते उड़ते परी की आंखों से आंसू गिरने लगे।
आज उसका मकसद पूरा हो गया था मोहनी के जाने के बाद । परी के गिरते आंसू में मोहनी के लिए प्यार बरस रहा था । किसान की आंखों से भी आंसू गिर रहे थे, मगर सिर्फ अपनी मूर्खता पर।


----

Comments

  1. बहुत ही सुन्दर कहानी दिल को छू गयी।

    ReplyDelete
  2. बहुत ही खुबसूरत रचना पड़ कर अच्छा लगा !

    ReplyDelete
  3. mnushy kitna swarthi hai ...jis pari ne uski beti ki sahayta uski hi chhdi apne pas rakhkar kisan ne pari ko apne sath vivah ke liye badhy kiya .bad me pari ne iska hi badla liya .bahut khoob kahani .

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...