Skip to main content

हाथ का ऐसा हुनर कि अचंभित रह जाएंगे आप


मोहाली. नाम राकेश कुमार और उम्र मात्र 19 साल, हाथ में हुनर ऐसा कि देखना वाला अचंभित रह जाए। बारीक और मोटे चावलों पर लिखने में माहिर राकेश कुमार गांव दांदुमाजरा, फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले हैं।


चावल के दानों पर ही कलाकारी क्यों? जवाब मिला मैं साधारण से किसान परिवार से हूं। धान बोने के लिए खेतों में जाता था तो ख्याल आया कि क्यांे न चावलों पर ही कुछ किया जाए। चावल के दाने पर सबसे पहले अपना नाम लिखा। फिर दोस्तों के नाम लिखे। चावल के दानों पर वह गुरबाणी से मूलमंत्र और राष्ट्रगान भी लिख चुके हैं।


इंटर तक पढ़े राकेश चाहते थे कि आगे पढ़ाई जारी रहे, लेकिन घर के हालात ने ऐसा नहीं करने दिया। परिवार को सहारा देने के लिए कंपाउंडर का काम करने लगे। राकेश ने बताया कि काम के दौरान जब भी समय मिलता तो नीडल से चावलों पर कुछ न कुछ बनाता, लिखता रहता था।


राकेश ने अंडों पर भी कई चित्र बनाए हैं। बारीक काम करने पर आंखों पर किसी तरह का प्रभाव पड़ता का प्रश्न सामने आते ही राकेश कहते है कि जीवन चलाने के लिए किसी तरह का काम भी किया जा सकता है। 1121 किस्म के बासमती चावल पर विभिन्न कार्टून्स के चित्र बना चुके राकेश दो बैगों में अपनी कलाकृतियों को लेकर अक्सर मेलों में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।


चावल के साथ-साथ राई के दाने पर विभिन्न प्रकार के नाम लिखने में माहिर राकेश के लिखे को पढ़ने के लिए लेंस की मदद लेनी पड़ती है।राकेश कहते है कि थोड़ा सहारा मिले तो बहुत कुछ कर सकता हूं। बस एक ही तमन्ना है कि इस कला को अलग रूप देकर देश-विदेश में नाम कमाए और अपने परिवार को सहारा दे सके।


Comments

  1. सचमुच बहुत बारीक काम है ये. लाजवाब कारीगरी. बधाई.

    ReplyDelete
  2. मेरे एक मित्र जो गैर सरकारी संगठनो में कार्यरत हैं के कहने पर एक नया ब्लॉग सुरु किया है जिसमें सामाजिक समस्याओं जैसे वेश्यावृत्ति , मानव तस्करी, बाल मजदूरी जैसे मुद्दों को उठाया जायेगा | आप लोगों का सहयोग और सुझाव अपेक्षित है |
    http://samajik2010.blogspot.com/2010/11/blog-post.html

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...