Skip to main content

तकनीक समझने के लिए 4 दिन तक बैंक में छिपा रहा चोर


जयपुर. बैंक के एटीएम और लॉकर खोलने की तकनीक समझकर रुपए चुराने के लिए एक चोर वैशाली नगर इलाके में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में चार दिन तक छिपा रहा।


उसने लॉक कोड का पता लगाने के लिए लॉकर रूम के सामने एवं एटीएम में मोबाइल और खुफिया कैमरा तक लगा दिया। यह चोर बैंक के बेसमेंट में स्थित रिकॉर्ड रूम में एक टेबल के नीचे फाइल लगाकर सोता रहा और बैंक वालों को भनक तक नहीं लगी। पांचवें दिन मंगलवार को जब सवेरे साढ़े 8 बजे चोर बैंक में चाय बना रहा था, तभी अचानक सफाईकर्मी आ गया और उसने बैंक का गेट बंद कर मैनेजर व पुलिस को बुला लिया।


आरोपी दीपक ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले 4 जून 2010 को भी वो इसी बैंक में पीछे से खिड़की की ग्रिल हटाकर अंदर घुसा था और दो दिन तक रहा था। तब छेनी से स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुआ। इस बार वह 4 नवंबर को 3 बजकर 37 मिनट पर बैंक टाइम के दौरान नजरें बचाकर सीधे बैंक के रिकॉर्ड रूम में जाकर छिप गया। बैंक बंद होने के बाद वह मैनेजर के कैबिन में से जो एटीएम में रास्ता जाता है, वहां गया। यहीं से बैंककर्मी एटीएम में पैसे डालते है।


वहां पर दीपक ने सेलो टेप से ऊपर मोबाइल लगाकर रिकार्डिग चालू कर दी, ताकि एटीएम में पैसे डालने के दौरान मशीन खोलने के कोड नंबर उस रिकार्डिग में आ सके। उसने स्ट्रांग रूम के बाहर एक खुफिया कैमरा लगा दिया था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से रिकार्डिग नहीं हो पाई। दीपक मंगलवार को रिकार्डिग के लिए आखिरी प्रयास करने वाला था। बैंक कर्मी साढ़े 9 बजे आते हैं, लिहाजा वो साढ़े 8 बजे तसल्ली से बैंक में पहले से रखी केतली में चाय बना रहा था। इतने में वहां सफाईकर्मी दिलीप आ गया और पकड़ा गया।


एक दिन पहले ही पता चल गया था बैंक में कोई है...


बैंक प्रबंधक के कमरे से एटीएम मशीन के कमरे के रास्ते के बीच दरवाजे में ऑटोलॉक को तार से तोड़ा गया था। इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को थी। एक दिन पहले ही उसे पता चला गया था कि कोई व्यक्ति एटीएम रूम में दाखिल होकर वारदात करना चाहता है। इसके बावजूद बैंक प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया, वे केवल स्टाफ पर ही शक करते रहे।


बैंक मेनेजर एमएल कासलीवाल से सवाल-जवाब


चार दिन तक सीसीटीवी कैमरे चेक क्यों नहीं किए?


हम केवल इस बात पर ध्यान देते है कि कैमरे चालू हैं या नहीं। दिन की रिकार्डिग तो हम देखते हैं लेकिन रात को और अवकाश के दिन क्या होता है, उसकी रिकार्डिग पर कभी ध्यान दिया।


बैंककर्मियों ने रिकॉर्ड रूम चेक क्यों नहीं किया?


चोर ने खुद को सैकड़ों फाइलों के पीछे छिपा रखा था। कोई भी अंदाजा नहीं लगा पाया कि कोई व्यक्ति वहां छिपा हो सकता है।


बैंक में गार्ड क्यों नहीं थे?


गार्ड तैनात करने का काम हैड ऑफिस करता है। फिलहाल बैंक की शाखा में गार्ड तैनात नहीं है।


आरोपी मैकेनिकल डिप्लोमाधारी


सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज से मैकेनिकल डिप्लोमाधारी इस चोर का कहना है कि लव मैरिज करने के दौरान कानूनी लड़ाई के चलते उस पर 5 लाख रुपए का कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए वह बैंक में चोरी की कोशिश कर रहा था। एएसपी शहर पूर्व शंकरदत्त शर्मा के अनुसार आरोपी डांगियावास, जोधपुर के दीपक चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक बैग में नकाब, चाकू, कटर एवं आरी आदि बरामद किए हैं। इन औजारों से वह स्ट्रांग रूम व एटीएम को तोड़ने की फिराक में था।


फल व सैंडविच लाया था साथ


पुलिस के मुताबिक, बैंक में तीन दिन तक रहने की प्लानिंग बनाकर ही दीपक अंदर घुसा था। इसलिए वो साथ में एक बैग में सेव, केले, सैंडविच आदि साथ लेकर आया था और चार दिन तक यही खाता रहा। साथ में एक जोड़ी कपड़े भी लाया था।


कम्प्यूटर भी खंगाले


बैंक प्रबंधकों के अनुसार चोर ने आईडी जानने के लिए बैंक के कम्प्यूटर भी खंगाले । साथ ही कई बार कोड डालकर एटीएम का लॉक खोलने का प्रयास भी किया।


मैमोरी के मामले में ‘गजनी’


चोर ने चार दिन के दौरान जो सामान इधर से उधर किया उसकी एंट्री एक डायरी में करता था ताकि उस सामान को दोबारा से उसी जगह रखा जाए। चोर ने पुलिस को बताया कि उसकी मैमोरी कमजोर है, इसलिए कागज की स्लिप पर लिखकर सामान को इधर उधर करता था। साथ ही जो करना था वो भी एक स्लिप में लिख रखा था।


Comments

Popular posts from this blog

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

सताता है रुलाता है,पर माँ कहता है

संजय सेन सागर जी हिन्दुस्तान का दर्द के संपादक है और उनकी यह रचना दैनिक भास्कर के ''रसरंग'' में पहले पढने को मिली थी जिसे आज तक संभाल कर रखा था आज आपके सामने प्रस्तुत कर रही हूँ,मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की यह नज्म आपके दिल तक पहुंचेगी... संजय सेन सागर जी ने अपनी उम्र से बहुत ही बड़े काम किये है,उनकी आयु अभी मात्र २० साल है और उन्होंने अभी से ही बह मुकाम हासिल कर लिया है जिसे हासिल करने मे एक लम्बा अर्सा बीत जाता है. तो आप आनंद लीजिये इस नज्म का और हम कामना करते है की आप सदा माँ के आँचल के तले बने रहें.... वह अब भी मुझे मां कहता है। सताता हैं रुलाता है कभी कभी हाथ उठाता है पर है वह मुझे मां कहता है। मेरी बहू भी मुझे मां कहती हैं उस सीढ़ी को देखो,मेरे पैर के इस जख्म को देखो, मेरी बहू मुझे उस सीढ़ी से अक्सर गिराती है। पर हाँ,वह मुझे मां कहती है। मेरा छोटू भी बढिया हैं, जो मुझ को दादी मां कहता है, सिखाया था ,कभी मां कहना उसको अब वह मुझे डायन कहता हैं पर हाँ कभी कभी गलती सें वह अब भी मुझे मां कहता है। मेरी गुड़िया रानी भी हैं ,जो मुझको दा...

Special Offers Newsletter

The Simple Golf Swing Get Your Hands On The "Simple Golf Swing" Training That Has Helped Thousands Of Golfers Improve Their Game–FREE! Get access to the Setup Chapter from the Golf Instruction System that has helped thousands of golfers drop strokes off their handicap. Read More .... Free Numerology Mini-Reading See Why The Shocking Truth In Your Numerology Chart Cannot Tell A Lie Read More .... Free 'Stop Divorce' Course Here you'll learn what to do if the love is gone, the 25 relationship killers and how to avoid letting them poison your relationship, and the double 'D's - discover what these are and how they can eat away at your marriage Read More .... How to get pregnant naturally I Thought I Was Infertile But Contrary To My Doctor's Prediction, I Got Pregnant Twice and Naturally Gave Birth To My Beautiful Healthy Children At Age 43, After Years of "Trying". You Can Too! Here's How Read More .... Professionally ...