Skip to main content

योगदान हेतु



नमस्‍कार महोदय

पिछले कई महीनों से ब्‍लाग जगत पर संस्‍कृत के उत्‍थान के लिये पूरी तरह से समर्पित होने पर भी संस्‍कृत का कोई विशेष प्रभाव नहीं दिखा ।
अत: संस्‍कृत के शीघ्र और सम्‍यक प्रचार और प्रसार के लिये मैंने एक युक्ति सोंची है ।
मुझे आशा नहीं अपितु प्रबल विश्‍वास है कि हमारे इस प्रयास से संस्‍कृत अति द्रुत गति से ब्‍लाग जगत पर प्रसार को प्राप्‍त होगी ।
यह प्रस्‍ताव आप के समक्ष रखना चाहता हूँ , हो सके तो इसमें योगदान करके संस्‍कृत के प्रसार में सहयोग दें ।

हॉंलांकि ब्‍लाग जगत पर प्रत्‍येक लेखक के पास समय की कमी है,
वो अपना समय फालतू जाया नहीं कर सकता अत: मैं ऐसा कोई दुराग्रह नहीं करने जा रहा हूँ ।
मैं आपसे केवल वही निवेदन करूँगा जिसमें आपका समय के नाम पर पूरे एक सप्‍ताह में कहीं दो मिनेट लगेगा ।
संस्‍कृत भाषा के प्रसार के लिये हम अपना इतना समय तो दे ही सकते हैं ।

प्रस्‍ताव यह है
कि आप सभी संस्‍कृतम्-भारतस्‍य जीवनम् ब्‍लाग के लेखक बनें ।
आपको अधिक कुछ नहीं करना होगा ।
हम सभी को कुछ न कुछ श्‍लोक याद जरूर होते हैं ,
हर व्‍यक्ति जो संस्‍कृत चाहे बोल पाता हो या नहीं किन्‍तु संस्‍कृत के दो चार श्‍लोक अपने दैनिक पूजा में ही प्रयोग कर जाता है ।
आपको करना बस यह है कि सप्‍ताह या दो सप्‍ताह में केवल एक श्‍लोक मात्र संस्कृत में लिख कर इस ब्‍लाग पर पोस्‍ट करना है ।
इससे संस्‍कृत के लेख ब्‍लाग जगत पर अनवरत दिखने लगेंगे साथ ही आप को न कोई खास मेहनत करनी पडेगी और न ही अधिक समय देना पडेगा ।

मैं आपको ब्‍लाग लेखन के लिये आमन्‍त्रण का लिंक भेज रहा हूँ
कृपया मेरा ये अनुरोध अवश्‍य स्‍वीकार करें
मेरे लिये न सही, अपनी संस्‍कृत भाषा के लिये आपसे इतना सा निवेदन कर रहा हूँ ।
आशा है आप न नहीं करेंगे ।

आपका -
आनन्‍द
(संग्राहक प्रमुख)
(संस्‍कृतम्-भारतस्‍य जीवनम्)

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...