Skip to main content

एक आवश्‍यक सुचना संस्‍कृतप्रशिक्षणकक्ष्‍या के प्रशिक्षार्थियों के लिये ।



आप सभी प्रशिक्षु मित्रों को सूचित कर देना चाहता हूँ कि संस्‍कृतप्रशिक्षणकक्ष्‍या का दसवाँ संस्‍करण

संस्‍कृतप्रशिक्षणकक्ष्‍या - दशमो अभ्‍यास: । प्रस्‍तुत कर दिया गया है ।

 इस पाठ्यक्रम में सप्‍तमी विभक्ति का पाठन किया गया जो कि विभक्ति की दृष्टि से अंतिम विभक्ति होती है अत: संस्‍कृतप्रशिक्षणकक्ष्‍या का पहला सत्र समाप्‍त हो चुका है ।
इस सत्र में हमने संस्‍कृत भाषा का एक विहंगम पठन और अभ्‍यास किया ।
पाठ्यक्रम की सरलता को बनाये रखने के लिये अबतक इसमें हमने कोई भी विभिन्‍न्‍ता नहीं रखी थी ।
किन्‍तु अब हम प्रारम्भिक ज्ञान प्राप्‍त कर चुके हैं, अत: अब हम थोडा सा पाठ्यक्रम का स्‍तर और बढाएंगे ।
इसमें आपको सभी लिंगों, सभी वचनों, तथा सभी कारक व विभक्तियों का सम्‍यक पाठन कराया जाएगा ।

ये हमारा दूसरा सत्र होगा और इसका नाम संस्‍कृतलेखनप्रशिक्षण कक्ष्‍या होगी ।
ये अबतक की कक्ष्‍या से विशिष्‍ट पाठ्यक्रम वाला होगा ।
इसमें प्राय: हम अपने लेखन का विकास और शुद्धि करेंगे ।
अगर इस पाठ्यक्रम को ध्‍यान से पढा गया तो हमारी लेखन सम्‍बन्‍धी बहुत सी समस्‍याएँ निराकरित हो जाएँगी ।

इस पाठ्यक्रम के सम्‍यक रूप से समाप्‍त हो जाने पर व्‍याकरण कक्ष्‍या प्रारम्‍भ होगी ।
अत: आप लोगों से विनम्र निवेदन है कि संस्‍कृत भाषा में पूर्णता प्राप्‍त करने हेतु कृपया सभी पाठ्यक्रमों को पूरे मनोयोग से पढें और निरन्‍तर अभ्‍यास करें ।

इस लेख को अपने दोस्‍तों के पास भी ईमेल से प्रेर्षित करें जिससे इस कक्ष्‍या का ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग लाभ ले सकें ।।

धन्‍यवाद
भवदीय:- आनन्‍द:

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...