Skip to main content

मुस्कुरा के निकल गये...


लगा के दाग दामन में॥

मुस्करा के निकल गए॥

हमें छोड़ कर अकेले॥

गम ये दर्दे पिला गए॥


किस्मत में यही लिखा था॥

ओढ़ ली सफ़ेद साडी॥

अब रही न मै अकेली॥

गोद भी नहीं है खाली

जाते जाते अपनी निशानी॥

पेट में छुपा गए॥

लगा के दाग दामन में॥
मुस्करा के निकल गए॥
हमें छोड़ कर अकेले॥
गम ये दर्दे पिला गये॥


पल रहा है पेट में ॥

तीन महीने का लल्ला।

वे अगर ज़िंदा यूं होते॥

घर में मचा देते हो हल्ला॥

ऐसी घडी में छोड़ कर॥

हाथो से मेरे फिसल गये॥

लगा के दाग दामन में॥
मुस्करा के निकल गए॥
हमें छोड़ कर अकेले॥
गम ये दर्दे पिला गये॥


ससुराल के लोगो ने॥

कहर खूब पर्पाया है।

बूढ़े माँ बाप ने तब॥

हाथ आगे बढाया है॥

तुमतो मुझसे दूर हुए॥

क्यों रिश्ता पकड़ा गये॥

लगा के दाग दामन में॥
मुस्करा के निकल गये॥
हमें छोड़ कर अकेले॥
गम ये दर्दे पिला गए॥

रोके से रुकते नहीं ॥

आँखों से ये आंसू॥

थामेगा अब कौन इसे॥

फड़कता है बाजू॥

मै ढूढती तुम्हे हूँ॥

तुम वादा कर के भुला गये॥

लगा के दाग दामन में॥
मुस्करा के निकल गए॥
हमें छोड़ कर अकेले॥
गम ये दर्दे पिला गए॥

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...