Skip to main content

मिट्टी का रंग ही है भारत का रंग



प्रसून जोशी, प्रसिद्ध गीतकार

हर शख्स की जिंदगी का विस्तार ही उसका देश है। कोई एक विचार नहीं है। हर व्यक्ति देश को अपने तरीके से परिभाषित करता है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जो देश था, उसमें विभाजन बिलकुल साफ था। लेकिन आज आजादी के ६३ सालों के बाद भी बहुत से लोगों के लिए देश की परिभाषा बहुत नहीं बदली है। 

हजारों सालों में हमने जो सभ्यता ईजाद की है, बेशक उसमें बहुत सारे रंग हैं, इतनी विविधता है कि किसी एक रंग से आज के हिंदुस्तान के नक्शे को भरा नहीं जा सकता। इस विविधता को देखने की भी कई नजर हो सकती है। एक नजर इतने रंगों में इंद्रधनुष का सौंदर्य देख सकती है, लेकिन एक नजर यह भी हो सकती है, जो देख पाए कि ये सारे रंग आपस में उस तरह घुले-मिले नहीं हैं, जैसा किताबों में लिखा जाता है।

आज के भारत में जो साथ होकर भी साथ नहीं हैं, वे सब अपने ही हैं और अपनों के बीच विभाजन की लंबी खाई है। ग्लोबलाइजेशन और पूंजीवाद का समर्थन करने वालों का तर्क है कि पूंजीवाद एक तालाब की तरह है, जिसमें फेंके गए हर पत्थर का प्रभाव तालाब के आखिरी सिरे तक होता है।

बेशक जहां पत्थर फेंका गया है, वहां लहरें ज्यादा होंगी और आखिरी सिरे तक पहुंचते-पहुंचते उसका असर कम हो जाएगा, लेकिन होगा जरूर। मुमकिन है यह तर्क किसी और देश पर लागू होता हो, जहां एकीकृत समाज है, लेकिन हिंदुस्तान पर लागू नहीं होता क्योंकि यहां सिर्फ एक तालाब नहीं है।

यहां अनेकों तालाब हैं और सिर्फ तालाब ही नहीं, तलैया, पोखर, बावड़ियां और जाने क्या-क्या हैं। ऐसे में सिर्फ एक पत्थर इस देश की तस्वीर नहीं बदल सकता। लेकिन अब भी कुछ उम्मीद है, जो यकीन दिलाती है कि दुनिया अब भी खूबसूरत है और वह उम्मीद है आज के हिंदुस्तान के युवा। वे ज्यादा ईमानदार, सक्षम और राजनीतिक रूप से जागरूक हैं। उनका एक्सपोजर ज्यादा है और दृष्टि भी व्यापक है। आज का युवा देश के बारे में सोचता है, क्षुद्रताओं पर दुखी होता है और दुनिया को बदलने का जज्बा रखता है।

आज हिंदुस्तान का सबसे सकारात्मक पहलू यह है कि हमारे पास एक ठोस और स्थाई सरकार है। सबसे मजबूत लोकतंत्र है। हमारे पास चुनने की आजादी है। मेरी आंखों के सामने भारत का एक नक्शा है। इसमें बहुत से रंग हैं, लेकिन जो रंग सबसे मुखर है, वह है मिट्टी का रंग, इस देश की धरती का रंग। और कुछ चटख रंग उभर आते हैं, ऐसे रंग जो विभाजन की लकीर खींचते जान पड़ते हैं, जो मिट्टी के रंग को दबा देते हैं। फिर भी क्या असली रंग को दबाया जा सकता है? मिट्टी का रंग हर रंग पर भारी है और हमेशा रहेगा। यह रंग और रंगों को ढंक ले, बांटने वाले तमाम रंगों को मिटा दे और बस एक रंग बचा रहे - एकता का रंग, अमन का रंग और उन्नति का रंग। - प्रसून जोशी, प्रसिद्ध गीतकार

Comments

  1. बहुत सरलता से आप ढेर सरे प्रश्नों की उकेरा है
    यहाँ सही है कि आज का नोजवान देश के लिए सोचता है
    पर भोतिक वाद के इस दौर में हम अपनी मोलिक्क जरूरतों
    को पूरा करने में ही जुटे हैं सोह सही है पर कुछ कर गुजरने का वक़्त कि बहुत कमी है .....
    दिन भर office में थक कर जब स्याम को हर पहुँचते है तो आज कि न्यूज़ हेड लाइन देखने का भी वक़्त नहीं ............फिर आप ही बताओ....?????

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...