Skip to main content

कौन सा खेल खेलने के लिए बांट रहे हो कंडोम?

नई दिल्ली. यूपीए सरकार में पूर्व मंत्री रहे मणिशंकर अय्यर दिल्ली में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों से खासे नाराज दिख रहे हैं। अय्यर ने सवाल किया है कि कॉमनवेल्थ खेलों में ऐसा कौन सा खेल खेला जाएगा जो खेल पंडालों में 150 कंडोम वेंडिंग मशीने लगाई गई हैं।




अय्यर ने सवाल किया कि हमारी सरकार की प्राथमिकता क्या है उच्च स्तर के खेल कराना या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराना। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के मद्देनजर खेल पंडालों में बड़ी संख्या में कंडोम बांटने वाली मशीने लगाई जा रही हैं।



अय्यर ने सवाल किया की खेलों को इस तरह बढ़ा चढ़ा कर पेश करना गलत है। देश की जनसंख्या में युवाओं का एक बड़ा हिस्सा होने के बाद भी हम एक खेल राष्ट्र नहीं बन सके हैं। आज हम कॉमनवेल्थ खेलों के नाम पर 35 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं लेकिन यदि यह रकम युवाओं को प्रशिक्षण देने पर खर्च की जाती तो हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।



अय्यर ने यह तक कहा कि वो देश में हो रही अच्छी बारिश से बहुत खुश हैं। एक तो इससे खेतों में अच्छी फसल पैदा होगी दूसरे ये कॉमनवेल्थ खेलों का बेड़ा गर्क कर देगी। यदि कॉमनवेल्थ खेल कामयाब हुए तो सरकार देश में अन्य खेल स्पर्धाएं आयोजित कराएगी और देश का पैसा इनमें खर्च होगा
 
http://www.bhaskar.com/

Comments

  1. पूरी तरह सहमत हूँ मणिशंकर जी से.. यही टिप्पणी एक जगह की थी अभी शाम को ही मैंने भी भाई.. :)

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...