Skip to main content

अहसान फरामोश भजन मंडली की गाथा





''कितना कमजोर है गुब्बारा                                                                                      
चाँद साँसों में फूल जाता है
जरा सा आसमां क्या मिला
अपनी औकात भूल जाता है.''

यह शायरी अभी ''महंगाई डायन खात जात है''गाने वाली भजन मण्डली पर सटीक बैठ रही है.वैश्विकरण एवं प्रतियोगी काल में जहा कलाकार अवसरों के लिए दर दर भटक रहे है और एक मौके के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार बैठे है,वही इस भजन मण्डली ने आमिर खान के मान सम्मान को दौलत के तराजू में तौलकर स्वयं की एवं ग्रामीण स्तर के कलाकारों की एक अनचाही  सी छबी को देश के सामने प्रस्तुत कर दिया है.जिससे कही ना कही इस तरह से प्राप्त होने वाले अवसरों में कमी आ सकती है.

खैर भजन मंडली जिस प्रकार की इच्छा रखती थी उसे आमिर खान ने ससम्मान पूरा कर दिया है अब देखना यह है की भजन मण्डली ६ लाख रुपए के साथ कितने समय तक खुद को सुरक्षित महसूस करती है !

गीत की सफलता की बात की जाए तो यह सिर्फ भजन मण्डली का कारनामा ना होकर आमिर खान का प्रस्तुतीकरण एवं उनके जोखिम लेने वाले स्वाभाव का नतीजा है,क्योंकि इससे पहले भी भजन मण्डली ने गीत रचे और गाये लेकिन वो गाँव की मिटटी से पैदा होकर मिटटी में ही दफ़न हो गए.अगर इस गीत को सफलता मिली तो यंहा से इनकी विजयी शुरुआत होने जा रही थी,लेकिन उससे पहले ही इन्होने इसे बाजारूकरण का पायजामा पहना दिया.

फर्श से अर्श तक पहुँचाने वाला हमारा सब कुछ होता है जिसके लिए मान सम्मान हमेशा हमारे दिल में रहता है.शाहरुख़ खान फ़िल्मी दुनिया का ऐसा नाम है जिसके इशारें पर दौलत बरसती है लेकिन इस मुकाम पर होने के बाद भी बह यशराज से ऐच्छिक मेहताना नहीं लेते क्यों की वो जानते है की यह वही शख्स है जिसने बुरे वक़्त में उनका साथ दिया था.

सफ़र के प्रथम पथ पर प्राप्त सफलता पर अभिमान करना आगे की सफलता के लिए घातक होता है,यहाँ पर मुद्दा पैसे का ना होकर नीयत का रूप ले लेता है संभव है आमिर सोच रहे होंगे की इस छोटी सी मण्डली को एक बड़ा मौका देने ही इनका मेहनताना और इनकी ख़ुशी होगी,लेकिन वो दुनिया का उसूल भूल गए की पत्थर को तराशने तक ही जौहरी की कीमत होती है.

हिमेश रेशमिया को सलमान खान ने कई अवसर दिलाए और बाद में उन्हें गुलसन कुमार के सुपुत्र ने भी मदद,एक समय था जब अभिजीत भट्टाचार्य सडकों पर सोते फिरते थे उन्हें रवींद्र जैन ने सहारा दिया,कैलाश खेर महीनो तक स्टेशन की ख़ाक छानते फिरते थे तब जाकर उनको सफलता प्राप्त हुई.आज यह सभी बड़े कलाकार है लेकिन आज भी स्टेज पर स्वयं के लिए मिले अहसानों का व्याख्यान देते नहीं थकते और यकीन मानिए इनके रिश्तों में आर्थिक मुद्दे कभी बाधा नहीं बने.

भजन मण्डली की सफलता हर मायने में अहम् है बस लेनदेन की मुद्दे पर दिखाई गयी स्फूर्ति कई लोगों को शायद पसंद नहीं आई,इस तरह से दिखाई गयी गति में पेट्रोल बनकर काम करने वाली शक्ति मीडिया ही थी जिसने सुनहरे भविष्य एवं हक़ की लड़ाई का नाम देकर इन्हें देश की जनता के सामने खड़ा कर दिया,शायद पिपली लाइव और भजन मण्डली की पब्लिसिटी की आंच में खुद के पापड़ सेकने के लिए....  


                        

Comments

  1. What a data of un-ambiguity and preserveness of
    precious knowledge on the topic of unexpected emotions.

    Look at my weblog Le derme luxe review

    ReplyDelete
  2. Howdy! I'm at work surfing around your blog from my new iphone! Just wanted to say I love reading through your blog and look forward to all your posts! Keep up the superb work!

    how to loss weight

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...