Skip to main content

एक आवश्‍यक निर्देश और आग्रह

प्रिय मित्रों

पिछले कुछ दिनों से संस्‍कृत की लेखन कला विकास हेतु जो कक्ष्‍याएँ अब तक सम्‍पादित हुई हैं, उनमें आप लोगों की रूचि और उत्‍साह देखकर अति आनन्‍द प्राप्‍त हुआ । किन्‍तु अभी कुछ अधिक सफलता नहीं दिख रही है ।
मेरे कहने का तात्‍पर्य है कि आप में से कुछ मान्‍यों का प्रयास तो उत्‍तम रहा है किन्‍तु अन्‍यों का प्राय: समय के अभाव के कारण अधिक अभ्‍यास नहीं हो पा रहा है ।
इस के समाधान के लिये हमने एक उत्‍तम नीति सोंची है ।
बस आप लोगों का सहयोग मिले तो कुछ ही दिनों में चिट्ठा जगत पर संस्‍कृत के लेखकों की कतार खडी हो जाएगी ।

प्रस्‍ताव यह है कि आप में से जो लोग भी थोडा- बहुत भी संस्‍कृत में लिखना जानते हैं वो मेरे इस ब्‍लाग पर लेखन प्रारम्‍भ करें ।
आपको अधिक नहीं बस सप्‍ताह या दो सप्‍ताह में कोई एक छोटी सी लघुकथा या लेख लिखना है मुझे ईमेल करना है, मैं उन लेखों में जो छोटी मोटी गलतियॉं होगी उन्‍हे सही करके पुन: आपको मेल कर दूँगा और आप उसे मेरे इस ब्‍लाग पर अपने नाम से प्रकाशित करेंगे ।

इससे दो लाभ हैं
एक तो आपको नये शब्‍दों और नये वाक्‍यों के लिखने का तरीका पता चलेगा
और दूसरी बात कि जो लोग अभी नये हैं या जिन्‍हे थोडा कम आता है उनमें बडी ही शीघ्रता से पूर्णता आएगी ।

आशा है आपको मेरी बात पसन्‍द आयी होगी
तो शीघ्रता से अपने मेल मुझे भेजें ताकि मैं आपको ब्‍लाग लेखन आमन्‍त्रण भेज सकूँ ।
बस इस बात का ध्‍यान रखना है कि इस ब्‍लाग पर केवल संस्‍कृत के लेख ही प्रकाशित ।

आपके इस प्रयास से संस्‍कृत में लोगों की रूचि और बढेगी और लोगों को यह भी पता लगेगा कि ब्‍लाग जगत पर संस्‍कृत लिखने वालों की भी कमी नहीं है ।

इस प्रस्‍ताव को चाहे मेरा अनुरोध, आग्रह या फिर संस्‍कृतहिताय प्रार्थना समझ लीजिये पर अगर आप यह निमन्‍त्रण स्‍वीकार करेंगे तो आपके साथ सम्‍पूर्ण भारतीय संस्‍कृति का गौरव बढेगा ।
और हाँ आप बहाना नहीं कर सकते कि हमें संस्‍कृत लिखनी नहीं आती, हम जानते हैं ब्‍लाग जगत पर एक से एक संस्‍कृत के धुरन्‍धर विद्वान हैं जो केवल अनभ्‍यास के कारण ही लिखना छोड चुके हैं ।
और उनका पुन: अभ्‍यास कराने ही तो आपका आनन्‍द आपके मध्‍य उपस्थित हुआ है ।

आपके प्रत्‍युत्‍तर की प्रतीक्षा रहेगी

भवदीय - आनन्‍द

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...