Skip to main content

पता नहीं वे क्यों नहीं आये....?


छोड़ गए यौवन चढ़ते ही॥

अब तक न तो दरश दिखाए॥

पांच वर्ष तो बीत गए है॥

पता नहीं वे क्यों नहीं आये॥


फोन नंबर मुझको नहीं मालूम॥

न तो पता ठिकाना॥

क्या पहचान बनाए है वे॥

क्या जाने उन्हें ज़माना॥

न कभी सपनों में आके ॥

अपनी हाल हमें बतलाये॥


थाल सजाये मै यौवन की॥

उनकी राह निहारूगी॥

उनकी राह सजा के रख दू॥

आते ही आरती उतारूगी॥

शायद को कहता कानो में॥

कहते कहते फिर रूक जाए॥


बोले वापस आते ही ॥

कर लूगा तुमसे शादी॥

मेरा मन भी मचल गया था॥

मै भी गयी थी राज़ी॥

आश लगाए कब तक बैठू॥

छड़ी जवानी मन मुरझाये॥


जीवन की लय है बड़ी बेदर्दी॥

याद आती है बीती बाते जब॥

आँख नहीं रूक पाती यूं ही॥

कट नहीं पाती राते तब॥

चढ़ी जवानी गम की बगिया में॥

शायद न कलियाँ खिल पाए॥


माँ कहती अब शादी कर लो॥

भूल जाओ उस मौसम को॥

जो कभी तुम्हारा कहता था॥

अब छोड़ बीते मौसम को॥

सही समय है शुभ घडी है॥

अब दूजे से व्याह रचाओ॥


शम्भू नाथ


Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...