Skip to main content

कडूयी मुहब्बत क्या है..

आया था यहाँ जीने॥
अब लुट के जा रहा हूँ॥
कडुई मुहब्बत क्या है॥
तुमको बता रहा हूँ॥
चंचल स्वभाव मेरा॥
सब का दुलारा था॥
दादा दादी का पोता॥
मम्मी पापा को प्यारा था॥
कैसे चढ़ी जवानी ॥
उसको बता रहा हूँ॥
आया था यहाँ जीने॥
अब लुट के जा रहा हूँ॥

चढ़ते जवानी मुझको॥
एक पारी मिल गयी॥
अपना भविष्य सवारने ॥
की कड़ी खुल गयी॥
कैसे हुआ था लट्टू ॥
तुमको बता रहा हूँ॥
आया था यहाँ जीने॥
अब लुट के जा रहा हूँ॥
सीचा था मेरे तन को॥
अब मुरझा रहा हूँ॥
उसने मुझे हंसाया॥
अब आंसू गिरा रहा हूँ॥
आया था यहाँ जीने॥
अब लुट के जा रहा हूँ॥
मैंने भी कदम पे चढ़ के॥
बंसी बजाया था॥
उसके ही दिल में अपनी॥
प्रीति जगाया था॥
वह मुझसे बिछड़ गयी।
जो बीती गा रहा हूँ॥
आया था फ़ोन एकदिन॥
वह माँ बन गयी॥
मुझसे बिछड़ के ॥
किसी दूजे को मिल गयी॥
वह कैसी थी तुम बताओ॥
मै तुम्हे बता रहा हूँ॥

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...