Skip to main content

यूनिवर्सिटी के लिए जिलेभर में बढ़े कदम


सीकर. शेखावाटी विश्वविद्यालय के लिए कदम आगे बढ़ने लगे हैं। विवि की मांग को लेकर गुरुवार को एबीवीपी ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया तो शुक्रवार को छात्रों से संकल्प पत्र भरवाने का निर्णय लिया गया है। इधर, एसएफआई का विधायकों के आवास पर ढोल व पीपे बजाने का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। वहीं एनएसयूआई ने विवि की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोग कविता लिखकर भी लोगों को जागरूक करने लगे हैं। एक ही नारा सुनाई देने लगा कि शेखावाटी विवि हमारा हक, इसे लेकर रहेंगे।

विधायक अमराराम ने दिया समर्थन

शेखावाटी यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर छात्र संगठन एसएफआई का विधायकों के आवास पर ढोल व पीपे बजाने का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ता रैली के रूप में माकपा विधायक अमराराम के सीकर स्थित निवास पर पहुंचे। विधायक अमरराम ने समर्थन पत्र देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के आंदोलन में किसान सभा पूरा सहयोग करेगी। वहीं विधानसभा सत्र में भी इस मामले को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। इस मौके पर झाबर राड़, बनवारी बाजिया, धर्मवीर कुड़ी, ओमप्रकाश, डालमास, भागचंद चंदेलिया, आनंद चारण, सुरेंद्र सैनी व शीशराम आदि मौजूद थे।

विश्वविद्यालय बने हमारा

विश्वविद्यालय बने हमारा, भीख नहीं हक मांग रहे हैं। यह निश्चय अधिकार हमारा, सपना हो साकार हमारा।।
बाल, युवा और वृद्ध सभी जन, झंडा इसका आज उठाए। दलगत राजनीति को तजकर, सभी कदम से कदम मिलाए।।
नहीं याचना हमको करनी, तन-मन-धन इस हेतु लुटाए। पावन धरा यही बलिदानों की, नाम न इसका कभी लजाए।।
दलगत राजनीति से अब हम, सारे ही ऊंचे उठ जाएं। माताएं, बहनें, बहुएं भी, इसी हेतु सब आगे आए।।
विश्वविद्यालय खुले हमारा, सपना हो साकार हमारा। गूंजे घर-घर में यह नारा, सफल होय यह ध्येय हमारा।।
(यह कविता भेजी है प्रो. भगवानसिंह झाझड़िया ने)

मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, आज भरे जाएंगे संकल्प पत्र

सीकर. शेखावाटी यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर स्टूडेंट्स संकल्प पत्र भरकर राज्यपाल महोदय के पास भेजेंगे। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को छात्र संगठन एबीवीपी की ओर से की जाएगी। संगठन की ओर से एबीवीपी के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को सुबह दस बजे बड़े बैनर पर छात्रों से यूनिवर्सिटी के लिए हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान पूरे जिले के कॉलेजों में होगा। इसके बाद इन्हें इकट्ठा कर राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। नगर मंत्री अजरुन तिवाड़ी ने बताया कि शेखावाटी यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर संगठन की तरफ से अभियान लगातार जारी रहेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शेखावाटी यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर गुरुवार को एसके कॉलेज के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी खोलने के लिए सरकार की तरफ से बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। जब तक यूनिवर्सिटी नहीं खुल जाती है, तब संगठन की तरफ से लगातार प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान नगर मंत्री अजरुन तिवाड़ी, संयोग भवरिया, अनिश लोहिया, गौतम चनेजा, नरेश सैनी, अशोक, विकास, दिनेश, रामवतार हर्ष, प्रदीप चनेजा, प्रवीणकुमार, जावेद किरडोली, संदीप ऐचरा, माणक, महेंद्र, धीरज जोशी, अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा, अजय, अमित जैन, दीपेंद्र शर्मा व अमित शर्मा आदि मौजूद थे।

एसडीम को ज्ञापन सौंपा

फतेहपुर. यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए एनएसयूआई ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। तहसील अध्यक्ष विजेंद्र खींचड के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम फतेह मोहम्मद खान को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा शीध्र ही शेखावाटी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की। इस मौके पर तहसील महासचिव मनोज लांबा, विनोद फगेडिया, भंवरसिंह मीरडा, संजय कुल्हरी, सतीश पूनिया, राकेश चौधरी आदि मौजूद थे।

प्रधान व पालिकाध्यक्ष का घेराव आज

नीमकाथाना. एसएफआई के कार्यकर्ता शुक्रवार को विवि की मांग को लेकर पंस प्रधान व पालिकाध्यक्ष का घेराव करेंगे। जिला सचिव सतपाल ढिलाण ने बताया कि कॉलेज में एकत्रित होकर सभी छात्र पंस प्रधान चंदादेवी व नपा अध्यक्ष केशवदेव मोदी के घर जाकर घेराव कर समर्थन करने की मांग करेंगे। प्रदर्शन के तहत 12 जुलाई को विधायक रमेश खंडेलवाल का घेराव कर विश्वविद्यालय की मांग के समर्थन में समर्थन मांगा जाएगा।

सीएम व कॉलेज आयुक्त को ज्ञापन

रींगस. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुवार को चौधरी आरआर मेमोरियल महाविद्यालय में एक बैठक आहुत कर मुख्यमंत्री व कॉलेज आयुक्त के नाम का ज्ञापन प्राचार्य सुरेंद्र चौधरी को दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक मनोज धाभाई ने पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय को जल्द खोलने की मांग करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि समय रहते सरकार स्पष्टीकरण नहीं देती है तो आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। इस अवसर पर जिला संयोजक धाभाई सहित पूर्व जिला संयोजक कर्मवीरसिंह, राजेंद्र गढ़वाल, बजरंग मील, ओमप्रकाश मांडिया, मुकेश सूतलिया, बाबूलाल बिजारनिया, लोकेश कुड़ी व सुरेश बावलिया सहित विद्याथी परिषद के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्रीमाधोपुर. एबीवीपी की तहसील स्तरीय बैठक जालपाली के पास हुई, जिसमें शेखावाटी विश्वविद्यालय खुलवाने तथा आगामी छात्र संघ चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला संयोजक ने कहा कि शेखावाटी विश्वविद्यालय प्रत्येक छात्र का अधिकार है, जिसे किसी भी सूरत में लेकर रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला सहसंयोजक कर्मवीर घोसल्या, छात्र नेता राजेंद्र गढ़वाल, तहसील संयोजक बाबूलाल बिजारणिया, कैलाश मांडिया व अशोक कलवानिया सहित अनेक एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...