Skip to main content

समझौता और संघर्ष का नाम है सिनेमा

विवेका बाबाजी की मौत ने हमें एक बार फिर गहन चिंतन के लिए मजबूर कर दिया है, क्या हकीकत में यह आत्महत्या थी? या हत्या ? अब इस बात से बहुत भारी फर्क पड़ने वाला नहीं है क्योंकि हर सवाल का जवाब विवेका के साथ ही दफ़न हो चुका है और जो इसके लिए गुनाहगार है, वो शरीफों की बिसात में सबसे आगे खड़ें होंगे.
विवेका अपने घरवालों से दूर रखकर संघर्ष कर रही थी और सच तो ये है की उसके संघर्ष के दिन अब ख़त्म हुए थे ऐसे में उसके पास जीने की काफी वजह थी.लेकिन इस तरह से सब कुछ ख़त्म कर देना यह विवेका का उठाया कदम कभी नहीं हो सकता.

फ़िल्मी दुनिया बढ़ी ही चमक दमक से लोत पोत है जिसके लिबासों के नीचे अनगिनत लोगों की मिटने के निशाँ है वो कहते है है न की जो चीज़ जितनी जायदा सुन्दर दिखाई देती है उसके बनने की दास्ताँ उतनी ही भयानक होती है.

आज जिस तरह से युवा बर्ग फिल्मों एवं ग्लेमर के प्रति ललायित हो रहा है उसका जीता जागता उदाहरण मैंने 2009 में मुंबई में देखा.

मैं एक न्यूज़ चैनेल के काम से मुंबई गया हुआ था मैंने देखा की हर एक फिल्म स्टूडियो और ऑफिस के बाहर भारी संख्या में ऐसे युवा खड़े थे जिनके पास अन्दर जाने या किसी से मिलने का किसी भी प्रकार का कोई जरिया नहीं था यकीन मानिये इस भीड़ में आप ऋतिक रोशन और कटरीना की तरह खूबसूरत लोगों को भी सड़क पर भटकते देख सकते थे. न जाने सपनो और मंजिल की तलाश में आने वालें इन लोगों में कितनी ही विवेका होंगी ? जो थोडा सा आगे बढ़ने के बाद ही थक कर दम थोड देगी.

फ़िल्मी दुनिया में खुद को देखने वालों की समस्या यह होती है की इनमे वे लोगो भी होते है जिन्हें किसी भी तरह के हुनर से नहीं नबाजा गया है महज ग़लतफ़हमी और बिन आधार और गैर औचित्य वाले सपनो की तलाश उन्हें यहाँ तक ले आती है,मुश्किल तब होती है जब मुंबई के स्टेशन पर फिर रात को रहने नहीं दिया जाता है यही से सपनो के टूटने की दर्दीली सी आवाज़ उठने लगती है क्योंकि मुंबई में कोई किसी का नहीं होता है,कोई सहारा नहीं होता!

एक लम्बा अरसा बीत जाने के बाद क्या खोया और क्या पाया की बात आती है तो हम खुद को ठगा हुआ और हारा महसूस करते है जिसके बाद होंसला जवाब दे जाता है नतीजा गलत कदम.
इस दुनिया का एक सच यह भी है की देश में होने वाले देह व्यापार को गति मुंबई में आने वाली इन कम अनुभव और कम उम्र वाली लड़कियों के द्वारा ही दी जाती है,जिनकी सिसकियाँ हर बार दबा दी जाती है अगर कोई चीख हमारे कानो तक पहुँचती है तो उसे परदे पर एक डायलोग के रूप में पेश कर दिया जाता है यही आकर दूसरी दुनिया का विरोध भी ख़त्म होता नजर आता है.

हर रोज पहुँचने वालें सैकड़ों लोगों में कोई एक भी बड़ी मुश्किल से होता है जो अपना मुकाम बनाने में कामयाब होता है,कोई आज इस दुनिया में प्रतिभा ही सब कुछ नहीं होती है उससे ऊपर उठकर है अवसर और समझौता . जितना बड़ा समझौता उतना बड़ा काम ,उतना बड़ा नाम.
अगर आज की पीढ़ी महज फिल्मों को अपना मुकाम मानती है तो यह गलत है पहले खुद को परखिये की क्या आप उस चीज़ के हकदार है?क्या आप उस चीज़ का उतनी देर इंतज़ार कर सकते है?क्या आप बिना गिरे वहा तक चल सकते है? क्या अपना स्वाभिमान आखिरी कदम तक जिंदा रख सकते है ?
अगर आप खुद को इन मापदंडों पर खरा पाते है तो आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते है अन्यथा खुद को एक और विवेका मत बनने दीजिये,आप अपने सपनो की तलाश में अपने माता पिता की सपने मत तोड़िए क्योंकि उनके सपने आप हो, जो आपके सपनो से हमेशा बढ़ें है.



युवा शक्ति संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव है और हिन्दुस्तान का दर्द के संपादक भी है,साथ ही साथ फिल्म लेखन के प्रति भी सक्रिय है.
email- mr.sanjaysagar@gmail.com
mo.09907048438

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...