Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: हिंदी ब्लॉगिंग की दृष्टि से सार्थक रहा वर्ष-2009, भाग-3

वर्ष -2008 में 26/11 की घटना को लेकर हिन्दी ब्लॉग जगत काफी गंभीर रहा। आतंकवादी घटना की घोर भत्र्सना हुई और यह उस वर्ष का सबसे बड़ा मुद्दा बना, मगर इस वर्ष यानी 2009 में जिस घटना को लेकर सबसे ज्यादा बवाल हुआ वह है समलैंगिकता के पक्ष में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला। पहली बार हिन्दुस्तान ने समलैंगिकता के मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बहस किया है। हिन्दी ब्लॉग जगत ने भी इसके पक्ष विपक्ष में बयान दिए और देश में समलैंगिकता पर बहस एकबारगी सतह पर गई
किसी ने कहा कि लैंगिक आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव का स्थान आधुनिक नागरिक समाज में नहीं है, पर लैंगिक मर्यादाओं के भी अपने तकाजे रहे हैं और इसका निर्वाह भी हर देश काल में होता रहा है, तो किसी ने कहा कि भारतीय दंड विधान की धारा 377 जैसे दकियानूसी कानून की आड़ में भारत के सम लैंगिक और ट्रांसजेंडर लोगों को अकारण अपराधी माना जाता रहा है, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने किसी भी प्रकार के यौन और जेंडर रुझानों से ऊपर उठकर सभी नागरिकों के अधिकार को मान्यता देने का ऐतिहासिक कार्य किया है तो किसी ने कहा की यह विडंबना ही कहा जाएगा कि अंग्रेजों द्वारा 1860 में बनाया गया यह कानून खुद इंग्लैंड के कानूनी किताबों में से सालों पहले मिट चुका, लेकिन भारत में यह उनके जाने के बाद भी दशकों तक कायम है आदि।
रेखा की दुनिया ने अपने 09 जुलाई 2009 के अंक में समलैगिकता की जोरदार वकालत करते हुए लिखा है जिस देश में कामसूत्र की रचना हुई आज उसी धरती पर वात्स्यायन के वंशज काम संबंधी अभिरुचि को बेकाम ठहराने में लगे हैं घृणा के इस दोहरे मापदंड पर उनका गुस्सा देखने लायक है इस आलेख में। महाशक्ति के दिनांक 29.07.2009 के आलेख का शीर्षक है समलैंगिंक बनो पर अजीब रिश्ते को विवाह का नाम न दो, विवाह को गाली मत दो । परमेन्द्र प्रताप सिंह कहते हैं कि वह दृश्य बड़ा भयावह होगा जब लोग केवल अप्राकृतिक सेक्स के लिए समलैगिंक विवाह करेंगे, अर्थात संतान की इच्छा विवाह का आधार नहीं होगा। अपने ब्लॉग पर अंशुमाल रस्तोगी कहते हैं कि अब धर्मगुरु तय करेंगे कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। नया जमाना के 16 अगस्त 2009 के पोस्ट वात्स्यायन, मिशेल फूको और कामुकता (2) के अनुसार समलैंगिकों की एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में फूको ने कहा ‘कामुकता’ को दो पुरूषों के प्रेम के साथ जोड़ना समस्यामूलक और आपत्तिजनक है। ‘‘अन्य को जब हम यह एक छूट देते हैं कि समलैंगिता को शुद्धतः तात्कालिक आनंद के रूप में पेश किया जाए, दो युवक गली में मिलते हैं, एक- दूसरे को आँखों से रिझाते हैं, एक-दूसरे के हाथ एक-दूसरे के गुप्तांग में कुछ मिनट के लिए दिए रहते हैं। इससे समलैंगिकता की साफ सुथरी छवि नष्ट हो जाती है।
दस्तक ने अपने 11 अगस्त 2009 के पोस्ट में टी.वी चैनलों का उमड़ता गे प्रेम पर चिंता व्यक्त की है । कहा है कि 2 जुलाई का दिन दिल्ली हाई कोर्ट का वह आदेश, पूरा मीडिया जगत के शब्दों में कहें तो खेलने वाला मुद्दा दे गया। जी हाँ हम बात कर रहें हैं हाईकोर्ट के उस आदेश का जिसमें देश में अपनें मर्जी से समलैगिंक संबंध को मंजूरी दे दी गई थी। ठीक हाँ भाई समलैंगिक को मंजूरी मिली। उनको राहत मिला। पर उनका क्या जिनका चैन हराम हो गया। आखिर जो गे नहीं उनकी तो शामत आ गई।
इधर चैनल वालों को ऐसा मसाला मिल गया जिसको किसी भी चैनल ने छोड़ना उम्दा नहीं समझा। उधर इस चक्कर में और दूसरें मुद्दे जरूर छूट गए। दिलीप के दलान से श्रनसल 10, 2009 को एक घटना का जिक्र आया कि घर की घंटी बजी, साथ-साथ बहुत लोगों की। अंदर से गुड्डी दौड़ती हुई आई, झट से दरवाजा खोला। बाहर खड़े भैया ने गुड्डी से कहा गुड्डी ये तुम्हारी भाभी हैं। गुड्डी के चेहरे पर खुशी की जगह बारह बज गए और वह फिर दोबारा जितनी तेजी से दौड़ती हुई आई थी उतनी तेजी से वापस दौड़ती हुई माँ के पास गई, और माँ से बोली माँ भैया आपके लिए भैया लेके आए हैं। परिकल्पना पर भी मंगलवार, 29 जुलाई 2009 को ऐसी ही एक घटना का जिक्र था जिसका शीर्षक था-शर्मा जी के घर आने वाली है मूंछों वाली बहू, बहूभोज में आप भी आमंत्रित हैं। बात कुछ ऐसी है के 7 जुलाई 2009 के एक पोस्ट ‘यहाँ’ आसानी से पूरी होती है समलैंगिक साथी की तलाश, में यह रहस्योद्घाटन किया गया है कि क्लबों, बार, रेस्टोरेंट व डिस्कोथेक में होती हैं साप्ताहिक पार्टियाँ। पिछले 10 वर्षों से लगातार बढ़ रही है समलैंगिक प्रवृत्ति। पिछले छह वर्षों में बढ़ा है समलैंगिकता का चलन। समलैगिकों में 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या अधिक दक्षिणी दिल्ली व पश्चिमी दिल्ली में होती हैं। अप्राकृतिक संबधों को गलत नहीं मानते समलैंगिक। उनके लिए प्यार का अहसास भी अलग है और यौन संतुष्टि की परिभाषा भी अलग है। समलिंगी साथी के आकर्षण का सामीप्य ही उन्हें चरम सुख प्रदान करता है तभी तो चढ़ती उम्र में वह एक ऐसे हमराही की तलाश करते हैं जो तलाश उन्हें आम आदमी से कुछ अलग करती है।
इस सन्दर्भ में भड़ास के तेवर कुछ ज्यादा तीखे दिखे जिसमें उसने स्पष्ट कहा कि समलैंगिकता स्वीकार्य नहीं बल्कि उपचार्य है । मोहल्ला का समलैंगिकता पर कानून की मुहर से प्रकाशित शीर्षक में कहा गया है कि नैतिकता ये कहती है कि यौन संबंधों का उद्देश्य संतानोत्पत्ति है, लेकिन समलैंगिक या ओरल इंटरकोर्स में यह असंभव है। वहीं ब्लॉग खेती-बाड़ी के दिनाँक 05 जुलाई 2009 के एक पोस्ट में समलैंगिकता के सवाल पर बीबीसी हिन्दी ब्लॉग पर राजेश प्रियदर्शी की एक बहुत ही यथार्थ टिप्पणी आई है, जो थोड़ा असहज करने वाली है लेकिन समलैंगिक मान्यताओं वाले समाज में इन दृश्यों से आप बच कैसे सकते हैं? हमारे देश में इस वक्त दो अति-महत्वपूर्ण किंतु ज्वलंत मुद्दे हैं-पहला नक्सलवाद का विकृत चेहरा और दूसरा मँहगाई का खुला तांडव। आज के इस क्रम की शुरुआत भी हम नक्सलवाद और मँहगाई से ही करने जा रहे हैं। फिर हम बात करेंगे मजदूरों के हक के लिए कलम उठाने वाले ब्लॉग, प्राचीन सभ्यताओं के बहाने कई प्रकार के विमर्श को जन्म देने वाले ब्लॉग और न्यायालय से जुड़े मुद्दों को प्रस्तुत करने वाले ब्लॉग की।
आम जन के दिनांक 23.06.2009 के अपने पोस्ट नक्सली कौन? में संदीप द्विवेदी कहते हैं, कि गरीबी में अपनी जिन्दगी काट रहे लोग क्यों सरकार के खिलाफ बन्दूक थाम लेते हैं इसे समझने के लिए आपको उनकी तरह बन कर सोचना होगा। सरकार गरीबी और बेरोजगारी खत्म करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन यह दिनों दिन और भयानक होती जा रही है। इसका कारण हम आप सभी जानते हैं। रोजाना छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के अर्द्धसैनिक बलों के जवान नक्सलियों के हाथों मारे जाते हैं और जो बच जाते हैं वे मलेरिया या लू के चपेट में आ कर अपने प्राण त्याग देते हैं। क्या अब सरकार नक्सलियों का ख़ात्मा लिट्टे की तरह करेगी? लेकिन इतना याद रखना होगा कि लिट्टे ने अपने साथ 1 लाख लोगों की बलि ले ली। क्या सरकार इसके लिए तैयार है। नक्सलियों के साथ आर-पार की लड़ाई से बेहतर है कि हम अपनी घरेलू समस्या को घर में बातचीत से ही सुलझा लें वरना एक दिन यह समस्या बहुत गंभीर हो जाएगी।

-रवीन्द्र प्रभात
(क्रमश:)

लोकसंघर्ष पत्रिका के जून-2010 अंक में प्रकाशित

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...