Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: जाऊं में तुमको ढूढने अब दरबदर कहाँ

चंगुल से बच के मौत के जाए बशर कहाँ
आलामे रोज़गार से उसको मफ़र कहाँ
जिस जिंदगी पे मान है इंसान को बड़ा
वह जिंदगी भी अस्ल में है मातबर कहाँ
आवाज दो कि कौन सी मंजिल में खो गए
फिरती है तुमको ढूंढती अपनी नज़र कहाँ
तुमने तो अहद बांधा था इक उम्र का मगर
खुद ही बताओ पूरा हुआ है सफ़र कहाँ
किन बस्तियों में दूर उफ़क़ से निकाल गए
जाऊं में तुमको ढूढने अब दरबदर कहाँ
हिरमाँ नसीब रह गयी है आरजुएँ सब
हैराँ है अक्ल जाए ये फ़ानी बशर कहाँ
जाकर जहाँ से कोई भी लौटा फिर कभी
तुमने बसा लिया है भला अपना घर कहाँ
रह्वारे उम्र जीस्त की रह में खां दवाँ
लेकिन अज़ल से इसको भी हासिल मफ़र कहाँ
किरने तो चाँद अब भी बिखेरेगा सहन में
पहली सी रौशनी मगर वह बाम पर कहाँ
अश्कों से नामा लिखा जो मैंने तुम्हारे नाम
लेकर बताओ जाए उसे नामावर कहाँ
ये दस्ताने गम तो बड़ी ही तावील है
ये दस्ताने गम हो भला मुख़्तसर कहाँ
जावेद तेरे दोस्तों की है यही दुआ
मरहूमा पर हो रहमते अल्लाह की सदा

सरवर अम्बालवी
रावलपिंडी

नोट- अजीज दोस्त गुलजार जावेद की धर्मपत्नी की मौत पर

आलामेरोजगार- दुखों का आवागमन
मफर- छुटकारा
उफ़क - आसमान से आगे
हिरमाँ - निराश, नाउम्मीदी
ज़ीस्त - जिंदगी
अज़ल- मरण
बाम- छत
नामवर - ख़त ले जाने वाला संदेशवाहक
तवील- लम्बी


पकिस्तान के रावलपिंडी से प्रकाशित चहारसू (मार्च-अप्रैल अंक 2010) से श्री गुलज़ार जावेद की अनुमति से उक्त कविता यहाँ प्रकाशित की जा रही हैजिसका लिपिआंतरण मोहम्मद जमील शास्त्री ने किया है

सुमन
loksangharsha.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...