Skip to main content

लंगोट का कच्चा निकला नित्यानंद, हीरोइन से अय्याशी करता MMS में कैद


दिल्ली में इच्छाधारी संत के सेक्स रैकेट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कर्नाटक में परमहंस नित्यानंद पर सेक्स स्कैंडल में शामिल होने का मामला सामने आ गया है। स्थानीय समाचार चैनलों ने जैसे ही परमहंस नित्यानंद के दो महिलाओं के साथ अश्लील कृत्य में शामिल होने का वीडियो फुटेज जारी किया, आक्रोशित भीड़ ने कर्नाटक के बिदाड़ी में स्थित नित्यानंद के आश्रम में तोड़फोड़ की।




नित्यानंद का यह आश्रम 29 एकड़ क्षेत्र में फैला है। हालांकि तोड़फोड़ के समय नित्यानंद स्वयं आश्रम में मौजूद नहीं थे। नाराज लोगों ने नित्यानंद के फोटो और बैनर फाड़ डाले और परिसर के स्वागत कक्ष में तोड़फोड़ की। जिला पुलिस ने तोड़फोड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। श्रद्धालुओं में करीब 100 विदेशी नागरिक हैं। रमनागाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक एस.बी. भीसनहल्ली ने कहा कि हमने नित्यानंद आश्रम और भक्तों की सुरक्षा के लिए 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।



गौरतलब है कि वीडियो फुटेज में नित्यानंद को महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया है। बताया जाता है कि नित्यानंद आश्रम के 33 देशों में एक हजार से अधिक शाखाएं हैं। आश्रम के एक प्रवक्ता ने कहा कि परमहंस नित्यानंद के खिलाफ साजिश रची गई है।



चैनल ने बाबा के साथ हम-बिस्तर होने वाली महिला की पहचान तो नहीं बताई है, लेकिन इतना ज़रूर कहा है कि वो तमिल फिल्मों समेत दक्षिण भारत की एक नामी हीरोइन है। इस वीडियो के प्रसारण के बाद से सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। स्वामी नित्यानंद के पुतले भी फूंके गए। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि स्वामी नित्यानंद के खिलाफ जल्द से जल्द मामला दर्ज हो।



यह मामला विधानसभा में भी उठाया गया। जेडी (सेक्युलर ) के नेता बालाकृष्ण ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें आश्रम में चलने वाली गतिविधियों पर पहले से ही शक था जो अब सच साबित हुआ है। कानून मंत्री एस सुरेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद उचित कार्रवाई करेगी।

from- हिंदी ख़बर

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. जब तक ऐसे लोगो के प्रति आस्था है यह होता ही रहेगा ।

    ReplyDelete
  2. nice.........................................................

    ReplyDelete
  3. sagar ji ,
    sundar prayas hetu meri shubh kaamnayen,aur badhai.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर