Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: सरकार के हत्यारे

बम्बई पुलिस के तेज तर्रार एन्काउन्टर विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा एक कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार कर लिए गए हैं100 से अधिक मुठभेड़ में लोगों की हत्या कर चुके एन्काउन्टर स्पेशलिस्ट को राम नारायण उर्फ़ लखन भैया के हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया हैराम नारायण उर्फ़ लखन भैया की हत्या एनकाउन्टर स्पेशलिस्ट ने एक मुठभेड़ में कर दी थीयह खेल लगभग तीस वर्ष पूर्व पूरे देश में शुरू हुआ था अपराधियों ने पुलिस को अपने पक्ष में कर अपने विरोधी की हत्या एन्काउन्टर के नाम पर करनी शुरू कर दी। खेल जारी रहता लेकिन बम्बई के दया नायक की गिरफ्तारी के बाद जगह-जगह निर्दोषों को पकड़ कर उनकी हत्या करने के मामलों में सैकड़ों पुलिस कर्मचारियों को अदालतों ने आजीवन कारावास की सजा भी दी। जिससे इस कार्य में शिथिलता आनी शुरू हो गयीउत्तर प्रदेश में लोगो ने अपनी रंजिश को समाप्त करने के लिए पुलिस से मिलकर तमाम सारी हत्याएं करवा डालीइस तरह से ये सरकारी हत्यारे जनता के पैसे से नौकरी भी करते थे और हत्या भी करने का कार्य करते रहते थे । आउट ऑफ़ टर्न प्रोमोशन प्राप्त करने के लिए पुलिस ने देश में नवजवानों की हत्याएं कभी आतंकवाद के नाम पर कभी शातिर अपराधी के नाम पर कर दी हैं। कार्यपालिका का ही विधि विधान में विश्वास नहीं रहेगा तो कैसे इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था चलेगी ।
एन्काउन्टर में पहले जिस व्यक्ति की हत्या करनी होती है उसको पकड़ कर किसी अज्ञात जगह पर रखा जाता है फिर उसके पश्चात पुलिस के उच्च अधिकारियों को विश्वास में लेकर उसकी हत्या किसी सूनसान जगह पर ले जाकर कर दी जाती हैमीडिया को भी विश्वास में ले लिया जाता हैवह अखबारोंटेलीविज़न चैनलों पर पुलिस द्वारा बताये गए किस्से कहानियों को बढ़ा चढ़ा कर जनता के बीच में पेश कर हत्या को मुठभेड़ साबित करने का कार्य करती है

सुमन
loksangharsha.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...