Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: माननीय उच्च न्यायलय को गुस्सा आया

माननीय उच्च न्यायलय उत्तर प्रदेश ईलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ के न्यायमूर्ति राजीव शर्मा न्यायमूर्ति सतीश चन्द्र मिश्रा दो नामो से दायर याचिका को ख़ारिज करते हुए याचिकाकर्ताओं पर दस-दस लाख का जुर्माना ठोका तथा याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं पर भी 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और जिला अधिकारी सिद्दार्थनगर को आदेशित किया है की एक माह के अन्दर जुर्माना वसूल कर लिया जाए इस फैसले के पीछे तर्क यह लिया गया है कि याचिकाकर्ताओं ने गलत याचिकाएं दाखिल कर न्यायलय के समय को बर्बाद किया हैन्यायलय के आदेश की हम कोई आलोचना नहीं कर रहे हैं लेकिन न्यायलय को राज्य द्वारा किये गए अधिकांश वाद, जो फर्जी साबित होते हैं उनपर भी राज्य के खिलाफ इस तरह की कठोर कार्यवाही करनी चाहिएमाननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का उल्लंघन राज्य करता रहता है और उसके अधिकांश निर्णय तब लागू हो पाते हैं जब अवमानना की कार्यवाही शुरू होती हैएक आइ..एस अफसर माननीयों के सामने अवमानना की कार्यवाही में उपस्तिथ होता है तो वह क्षमायाचना करके फुर्सत पा जाता है और उसके खिलाफ कोई सख्त कार्यवाही नहीं होती है अच्छा यह होता की यदि राज्य के प्रति थोडा सा गुस्सा माननीय उच्च न्यायलय दिखाए और कठोर कार्यवाही कुछ करे तो वादों का काफी बोझ हल्का हो सकता है अफरा-तफरीह का माहौल है आए दिन विधि विरुद्ध निर्णय अधीनस्थ न्यायलयों द्वारा पारित होते रहते हैं सम्बंधित पीठासीन अधिकारीयों के खिलाफ माननीय उच्च न्यायलय कोई कार्यवाही अपने निर्णय करते समय नहीं लिखता हैराजस्व, व्यापार कर, आयकर तथा करों से सम्बंधित अदालतें विधि विरुद्ध आदेश करती रहती हैं अंत में माननीय उच्च न्यायलय से ही जनता को राहत मिलती है कभी भी माननीय उच्च न्यायलय उन पीठासीन अफसरों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता हैजनता कमजोर होती है अधिवक्ता निरीह होता हैन्यायलय की मदद अधिवक्ता करने के लिए होता है वह कोई पक्षकार नहीं होता है और अगर न्यायलयों के गुस्से से अधिवक्ताओं के ऊपर जुरमाना लगाने की परंपरा चल निकली तो माननीय उच्च न्यायलय को यह सोचना पड़ेगा की वह कैसे न्याय व्यवस्था बनायेंगे और कैसे लोगो को न्याय देंगे

सुमन
loksangharsha.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...