Skip to main content

ब्लोगिंग ने प्रकाशन के पारंपरिक माध्यम के एकाधिकार में सेंध सी लगा दी है! Monopoly of Publishers and Blogging !



ब्लोगिंग वर्तमान में अंतर्जाल पर सबसे जयादा पसंद किया जाने वाला एक संवाद-स्थल है, यही नहीं इसके माध्यम से वे लोग जयादा लाभान्वित हो रहे हैं जो लेखक, रचनाकार आदि बनने के सपने तो देखते हैं और लिखते भी हैं लेकिन उनको प्रकाशित करवाने में उन्हें लाले आ जाते हैं. ब्लोगिंग ने प्रकाशन के पारंपरिक माध्यम के एकाधिकार  में सेंध सी लगा दी है.

लेकिन ब्लॉग पर लिखते वक़्त कुछ चीज़ें अगर ध्यान में रखीं जाएँ तो आपकी पोस्ट अच्छी ही नहीं बहुत अच्छी हो सकती है और पोस्ट की सबसे बड़ी ख़ूबी तो यही है कि उसे पाठक शुरू से आखिर तक पढ़ डाले और पाठक इतना सम्मोहित हो जाये कि वह जब तक पूरा का पूरा पढ़ न ले, उसे चैन न आये और क्या ही खूब हो कि पाठक आदि से अंत तक उसे पढ़ भी ले और टिपण्णी करने पर मजबूर हो जाये.

ज़्यादातर होता यूँ है कि ब्लोगर बंधू चिट्ठे पर जाते है और पोस्ट ओपन भी करते हैं लेकिन उस पोस्ट को पढ़ते नहीं है और सिर्फ शीर्षक पढ़ कर ही अपनी टिपण्णी कर देते हैं या अगर यूँ कहें कि पाठक अक्सर केवल अपनी टिपण्णी करने ही चिट्ठे पर आते है तो अतिश्योक्ति न होगी. वहीँ दूसरी ओर कुछ ब्लोगर की जमात ऐसी भी है कि वे पढ़ते तो है मगर उस पर टिपण्णी करने से कतराते हैं. भले ही वह पोस्ट उन्हें पसंद आ रही हो या नहीं.


अब सवाल ऐसा है कि कोई ऐसा क्या किया जाये कि जो पाठक को पूरा का पूरा पढ़े और वह यहाँ तक सम्मोहित हो जाये कि टिपण्णी करे बिना उसे चैन न आये. तो जनाब आपको बस नीचे लिखे टिप्स पर कुछ ध्यान देना है;


शीर्षक ऐसा कि पाठक को खींच लायें


अर्थात शीर्षक ऐसा हो कि प्रथम दृष्टया में ही पाठक को उसे पोस्ट तक खींच लाये. आप जो कुछ भी लिखना चाहते है उसका शीर्षक इतना सशक्त हो कि पाठक की नज़र उस पर पड़ते ही उस क्लिक करने पर मजबूर कर दे. ज़रूरी नहीं कि पोस्ट लिखने से पहले ही शीर्षक का नामकरण किया जाये. अगर आपको लेख लिखने से पहले शीर्षक समझ नहीं आ रहा तो कोई चिंता की बात नहीं है, आप पूरा लेख लिखने के बाद भी शीर्षक बना सकते हैं बल्कि पूरा लेख लिखने के बाद तो शीर्षक और भी सशक्त बनाया जा सकता है.


लेखांश सशक्त व सन्दर्भ के आसपास ही हो


लेखांश हमेशा सन्दर्भ के आसपास हो और शीर्षक से मेल खाता हुआ क्यूंकि अगर ऐसा न हुआ तो पाठक आयेंगे ज़रूर लेकिन वे पढ़े बिना ही चले जायेंगे क्यूंकि शीर्षक से सम्बंधित लेखांश उन्हें नहीं मिल पाता है. तो यह ध्यान भी देना बहुत ज़रूरी है कि लेखांश सशक्त व सन्दर्भ और शीर्षक के आसपास ही हो.

अपनी भाषा-शैली में सरलता रखे

हम ब्लोगर अंतरजाल पर ही लिख सकते हैं और अंतरजाल पर हर क़िस्म के पाठक आते है; कुछ भाषा के ज्ञानी भी होते हैं तो कुछ जो भाषा की गहनता से लगभग अनजान रहते हैं. हमें अपनी भाषा और शैली को इस तरह से बना कर रखना होगा जिससे हम ज़्यादा से ज़्यादा पाठक तक अपनी पहुँच बना सकें. आपको बड़े-बड़े व्याकरण के शब्दों से परहेज़ करते हुए सरल शब्दों को प्रयोग करना चाहिए जिससे कि हर क़िस्म के पाठक आसानी से पढ़ सकें और समझ सकें. भाषा शैली में सरलता इसलिए भी ज़्यादा महत्व रखती है क्यूंकि हमें अत्यधिक पाठक तक अपनी पकड़ बनानी होती है.

वाक्य और पैराग्राफ़ छोटे हों

अंतरजाल सर्फ़ करते वक़्त पाठक ज़्यादा समय तक एक ही विषयवस्तु पर नहीं टिकते इसलिए चाहिए कि लिखते समय आपके लेख में वाक्य और पैराग्राफ़ छोटे और मुद्दे पर ही केन्द्रित हों. पाठकों का ध्यान आकर्षण करने के लिए इसके अलावा आप बुलेटेड पॉइंट का प्रयोग कर सकते हैं.

अपना लेख संवादी बनायें

चूँकि हम ब्लॉग में जो कुछ लिखते हैं उसके जवाब में हमें टिप्पणियों की भी दरकार होती है बल्कि अधिकांशतः लेखक तो मात्र टिप्पणियों के लिए ही लिखते हैं. इसलिए हमें अपने लेख को संवाद-योग्य बनाना चाहिए ताकि पाठक पढ़ते ही संवाद स्थापित करने को उत्सुक हो जाए.

लेखन में अपने व्यक्तित्व को समाहित करें

कोशिश करें कि लेख में व्यक्तिगत अनुभव की झलक दिखाई पढ़े. आपके वे अनुभव जो लेख से सम्बंधित हो अवश्य अंकित करें. इसके लिए आप प्रयोगात्मक चुटकुले प्रयोग करें जिससे पाठक पढ़ते वक़्त खुश हो जाएँ. पाठक को लगे कि लेखक ने वास्तविकता के साथ लिखा है.

हालाँकि उपरोक्त सभी टिप्स ज़रूरी नहीं कि एक ही लेख में समाहित कर लिए जाएँ, यह निर्भर करता है कि आप क्या लिख रहें है!

आज के लिए बस इतना ही!! फ़िर हाज़िर होऊंगा कुछ नया लेकर!!!

आपका
सलीम ख़ान
मोबाइल::: 9838659380
वार्तालाप का समय सुबह १०:०० बजे से पहले और शाम ६:०० बजे के बाद

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...