Skip to main content

खटमल की विरादरी..

हुआ यूं की हम अपने बड़े पिता जी के साथ अपने चचेरे भाई की ससुराल गए थे। भैस लाने गए थे ,जी की दहेज़ में मिली थी। वहा पहुचने पर स्वागत सत्कार हुआ। बैठे बैठे हम और बडके पापा बातें कर रहे थे। लगा की जैसे कुछ काट रहा हो। तो हमने पापा से बोला लगता है, हमें कुछ काट रहा है, तो बडके पापा ने टार्च जला के देखा तो बोले बेटे यहाँ तो सोना मुशिकल है क्यो की खटिया में बहुत ही खटमल है । और सावन का महीना था बादल छाए थे। हमने बोला मैतो यही सोऊ गा क्यो की बार बार उठने से नींद ख़राब होगी। बेटा देखना नींद ही नही आएगी खटमल जाति बड़े सवादी होते है। अभी देखना कैसे इनकी मंडली जुटती है। ये अपने आस पास के सभी खटमलो को नेवता भेज दिए होगे। आज रात में आ जाना नए नए लोग आए है फलाने के यहाँ । मै उंकी बातो को सुन कर हँसाने लगा तब तक खाना खाने के लिए बुलावा आया हम लोग खाना खाने चले गए। खाना खाने के बाद हम और बडके पापा पेशाब करने के लिए बाहर गए की बदके पापा ने टार्च जलाया तो बोल पड़े इधर देख बेटा जब मै बता रहा था तो तू हंस रहा था । अब अपनी आँख से देख ले मै देखा तो अचम्भे में पड़ गया की वास्तव में खटमल की विरादरी क्या होती है? जो चीटियों की तरह झुण्ड बना के आ जा रहे थे। वापस आने के बाद हमने खटिया को पटक दिया देखते ही देखते कम से कम २ किलो तक खटमल खटिया केनीचे गिर गए मै अपना विस्तर और पापा का विस्तर लेके सामने कुआ था तो कुआ की जगत पर जा के लेट गया और सोचा की जब बरसात होगी तक देखा जाए गा। मै तो जल्दी सो गया और पापा भी सो गए थे करीब दो घंटे के बाद पापा जी जाग गए और टार्च मार के देखे तो बोल पड़े की आज तो सोना हराम हो गया है। मै भी जाग गया बोला अब क्या हुआ बोले देख यहाँ भी गए है खून चूसने के लिए खटमल दादा। मैंने बोला ये तो ताज्जुब है की लाखो की संख्या में खटमल यहाँ भी आ गए है। इनकी क्या विरादरी है। तब बडके पापा बोले की एक आदमी का खून चूसते चूसते ये खटमल ऊब जाते है । वैसे भी जितने भी पशु पक्षी जीव जंतु इस प्रथ्वी पर है। सब मानव से ज्यादा बुद्धिमान होते है। ये अपने पूर्व जन्म के बारे में भी जानते है इतना भी नही ये आपस में बातें भी करते है और इंसान की भाषा भी समझत है। लेकिन इंसान इनकी भाषा नही समझता है। और इंसान की तरह ये भी सवादी होते है। ऐसे होती है खटमल की विरादरी॥

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...