Skip to main content

निज भाषा उन्नति अहै ----डा श्याम गुप्त की कविता ...

सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे

भारत के दुर्वल मानव ,
दलित आत्मा के पुतले |
मानस सुत रे अंगरेजों के ,
अंगरेजी के कठपुतले |

पढ़कर चार विदेशी अक्षर ,
तुम अपने को भूल चले |
पतन देख कर तेरे मन का,
मेरे मन में शूल चले |

देख बाह्य सौन्दर्य ,विदेशी-
भाषा के गुणगाते हो |
उसे उच्चभाषाकहने
में,
बिल्कुल नहीं लजाते हो |

जीभ नहीं गल गिरती है,
हा! कैसे उसे चलाते हो |
आर महा आर्श्चय ,देश द्रोही -
क्यों नहीं कहाते हो !

तड़प रही है बिकल आत्मा,
भारत की ,कहती निज जन से |
हमें गुलाम बनाने वाले,
अरे! छुड़ाओ इस बंधन से |

यह भाषा ,इसकी सभ्यता ,
समझो भारत का घुन है |
इसे देख मेरी मानवता ,
कहती यों अपना सिर धुन है |

अंगरेजी कुत्सित छायाएं ,
जो भारत से नहीं हटेंगी |
समझें आने वाली पीढी ,
कभी हमको माफ़ करेंगी |

अरे ! मूढ़ ,मति अंध , राष्ट्र द्रोही -
अंत में जाओ भूल |
'निज भाषा उन्नति अहै -
सब उन्नति कौ मूल ' ||



Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...