Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: अब क्या होगा ?

हमारी न्याय व्यवस्था पर भारतीय जनमानस का अटूट आस्था और विश्वाश था कि यह एक स्वतन्त्र, निष्पक्ष, और भ्रष्टाचार रहित व्यवस्था है किंतु इस बीच कुछ घटनाएँ प्रकाश में आई है जिससे जनता कि आस्था और विश्वाश को भारी धक्का लगा हैजिसमें प्रमुख रूप से यह है कि अभी कुछ दिन पूर्व उडीसा उच्च न्यायलय के न्यायधीश माननीय ललित कुमार मिश्र को जिला जज कि परीक्षा में कुछ उम्मीदवारों के नम्बर अपने हाथ से बढ़ाने का मामला प्रकाश में आया और उनको हटाने कि सिपरिश उडीसा उच्च न्यायलय के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश आई. ऍम. कुद्दुशी ने हटाने कि सिफारिश कि है माननीय मुख्य न्यायधीश के.जी बालाकृष्णन ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज सोमित्र सेन पर महाभियोग चलाने की सिफारिश की हैदिसम्बर 2008 में प्रधान न्यायधीश द्वारा गठित समिति ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति निर्मल यादवसितम्बर 2009 में सुप्रीम कोर्ट कि कोलेजियम समिति ने कर्णाटक हाई कोर्ट के जज श्री पी.डी. दिनकरन के मामले पर विचार कर रही हैयह कुछ मुख्य मामले हैयदि गहराई से देखा जाए तो बहुत सारे मामले प्रकाश में आयेंगेइन मामलो के प्रकाश में आने के कारण हमारी न्याय व्यवस्था से जनता का विश्वाश उठता जा रहा हैमाननीय उच्च न्यायलय कि किसी भ्रष्ट न्यायधीश को महाभियोग के माध्यम से हटाया जा सकता है जिसकी प्रक्रिया अत्यधिक जटिल हैजैसे राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा हटाया जा सकता है वही प्रक्रिया माननीय उच्च न्यायलय के न्यायधीश को हटाने की है । उच्च पदस्थ इन न्यायिक अधिकारीयों को के क्रिया कलापों से जनता आहत है । दूसरी तरफ़ 30 सितम्बर 2009 तक हाई कोर्ट के न्यायधीशो को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजानिक करना था । यदि ऐसा हमारे न्यायमूर्तियों ने किया होता तो शायद जनता का विश्वाश उनके प्रति और बढ़ता किंतु दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय के बाद भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देना और हीलाहवाली करना जनता के विश्वाश को ठेस पहुंचता है । दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय के विरूद्व सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा रही है की सूचना के अधिकार के तहत संपत्ति का ब्यौरा नही दिया जा सकता है । ये सारे के सारे करती हमारी न्याय व्यवस्था के प्रति अविश्वाश पैदा करते है। अवमानना की कार्यवाही के डर से बहुत सारी चीजें प्रकाश में नही आ रही है इसलिए अब समय आ गया है कि अवमानना के कानून कि भी समीक्षा हो और अच्छा तो यह होता कि माननीय उच्चतम न्यायलय ही अवमानना के कानून पर स्वत: विचार करे।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...