Skip to main content

कैसा सच कैसा सामना

सामना है सच से... हो जाओ सावधान... सच से सावधान... कैसा सच, कैसा सामना...‘सत्यमेव जयते’…कैसा सच... कैसी जीत... वो सच जो समाज को तोड़ता है... वो सच जो रिश्तों में खटास लाता है... या वो सच जो दोस्ती में दरार लाता है... ये सोचने को मजबूर करता है कि, ‘दोस्त दोस्त न रहा’. इस सच की वजह से सचिन और कांबली की दोस्ती दांव पर है. क्रिकेटर विनोद कांबली ने ऐसा सच बोला कि, बचपन का दोस्त सचिन तेंदुलकर सदमे में है. हालात ये है कि, दोनों एक-दूसरे से मुंह फेरते नजर आ रहे हैं... क्या जरूरत थी कांबली को सच बोलने की? क्या पैसा कमाना था या नाम? क्या रातों-रात सेलिब्रिटी बनना और रईस बनना दोस्ती निभाने से बड़ा है? 27 साल की दोस्ती पलभर में टूट गई... शिकायत थी, नाराजगी थी, तो कभी अपने दोस्त पर ऐतबार तो किया होता... क्या जरूरत थी टीवी स्क्रीन पर राजा हरीश्चंद्र बनने की. लेकिन, ये सच चाहे आपको दोस्तों से दूर कर दे... रिश्ते-नाते तोड़ दे... लेकिन, आपको दिला सकता है... एक करोड़ रुपए. जी हां, बस 21 सवाल, उनका सच्चा जवाब और जीतिए एक करोड़ रुपए.
कौन कहता है कि आज के जमाने में ईमानदार आदमी की कद्र नहीं. उसे कोई अहमियत नहीं दी जाती. ‘स्टार प्लस’ पर दिखाया जा रहा प्रोग्राम ‘सच का सामना’ आपका आइना है. हर उस शख्स का अक्स है, जो दौलत और शोहरत की खातिर सच बोलने को तैयार है. न उसे समाज का डर है, न परिवार का, और न ही अपने बच्चों की फ़िक्र है... अमेरिकी रिएलिटी शो ‘द मूमेंट ऑफ ट्रुथ’ की तर्ज पर बनाया गया इंडियन सेगमेंट ‘सच का सामना’ सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने को उधेड़ सकता है. दरअसल, बेडरूम की बातें बाहर न आएं तो बेहतर है. हर राज का खुलना जरूरी नहीं. कुछ दफ़न हो जाएं तो अच्छा है. एक मशहूर टीवी एक्टर स्क्रीन पर आता है और बेबाकी से सच भरी करतूतें सुनाता है. यूसुफ़ साहब सरेआम बड़ी बेशर्मी से बयां करते हैं कि वो किसी महिला का सम्मान नहीं करते. ये कहने से पहले जनाब ये भूल जाते हैं कि उन्हें एक महिला ने ही जन्म दिया है... यूसुफ़ साहब अपनी बेटी के सामने ये कबूल करते हैं कि उन्होंने एक वेश्या से संबंध रखा. क्यों जनाब, तीन शादियों के बाद भी कुछ कसर रह गई थी. इतना ही नहीं... वो अपने बच्चों के सामने ये कहने से भी नहीं हिचकते कि वो अपनी बेटी की उम्र की लड़की से संबंध रखते हैं. वाह रे सच... इस सच को पर्दे में रहने दो. दुनियादारी का पर्दा उठने न दो…क्योंकि, पर्दा जो उठ गया तो... आप समझदार हैं. हम ये क्यों भूल जाते हैं कि वो अमेरिका है, ये हिंदुस्तान... आजाद ख़्यालों के हम भी हैं. लेकिन, वहां सब चलता है. वहां रिश्ते-नाते कोई मायने नहीं रखते. परिवार नहीं पनपते. लेकिन, यहां तो जिंदगी परिवार से ही शुरू होती है और उसी लाड़-प्यार-दुलार के साए में बीत जाती है. समाज बिना हमारा कोई वजूद नहीं.
लेकिन, ऐसे रिएलिटी शो कितने ख़तरनाक हो सकते हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, ‘द मूमेंट ऑफ ट्रुथ’ से अमेरिका में कई रिश्ते टूट गए... वैसे, बड़े लोगों की बड़ी बातें… उनकी बात अलग है... मिडिल क्लास का क्या... उसके पास इज्जत ही तो है, जिसे आम आदमी सरे बाजार नीलाम होते नहीं देख सकता. अपनी पगड़ी उछलते नहीं देख सकता. लेकिन, ‘सच का सामना’ उसी मिडिल क्लास के ड्रॉइंगरूम में पहुंच गया है...
सबसे बड़ी मुसीबत ये कि अब हम बच्चों को कैसे सबक सिखाएंगे, ‘सदा सच बोलो’, ‘सत्यम् प्रियात’, ‘सत्यमेव जयते’. कौन-सा सच... कैसा सच... वो सच जो आपसी समझ... आपसी तालमेल... प्यार सबको बेमानी साबित कर रहा है... वो सच जो समाज

कमलेश मेघनानीतोड़ता है... या वो सच जो इंसानियत को ताक पर रखता है...

Comments

  1. moorkhataa poorn serial, bhaaratey sabhyataa ko nasht karane kaa chhupaahua plan.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...