Skip to main content

डा श्याम गुप्त की कविता--प्लास्टिकासुर----

पंडित जी ने पत्रा पढा, और-
गणना करके बताया,
जजमान!,प्रभु के ,
नये अवतार का समय है आया ।

सुनकर, छोटी बिटिया बोली,
उसनेअपनी जिग्यासा की पिटारी यूं खोली;
महाराज़, हमतो बडों से यही सुनते आये हैं,
बचपन से यही गुनते आये हैं, कि--
प्रिथ्वी पर जब कोई असुर उत्पन्न होता है,
तो वह,ब्रह्मा,विष्णु या शिव-शम्भू के,
वरदान से ही सम्पन्न होता है।
हमें तो नहीं दिखता कोई असुर आज,
फ़िर अवतार की क्या आवश्यकता है, महाराज?

पन्डित जी सुनकर हड्बडाये, कसमसाये,
पत्रा बंद करके मन ही मन बुद बुदाये,
फ़िर,उत्तरीय कंधे पर डाल कर मुस्कुराये; बोले-
सच है बिटिया, यही तो होता है,
असुर, देव,दनुज़,नर,गन्धर्व की-
अति सुखाभिलाषा से ही उत्पन्न होता है।
प्रारम्भ में लोग ,उसके कौतुक को,
बाल-लीला समझकर प्रसन्न होते हैं।
युवावस्था मेंउसके आकर्षण में बंधकर,
उसे और प्रश्रय देते हैं।
वही जब प्रौढ होकर दुख देता है ,तो-
अपनी करनी को रोते हैं

आज भी मौजूद हैं अनेकों असुर,
जिनमें सबसे भयावह है-"प्लास्टिकासुर",
प्लास्टिक जिसने कैसे-कैसे सपने दिखाये थे,
दुनियां के कोने-कोने के लोग भरमाये थे।
बही बन गया है आज-
पर्यावरण का नासूर;
बडे-बडे तारकासुरों से भी भयावह है,
ये आज का प्लास्टिकासुर॥



Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...